Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

टी20 वर्ल्ड कप : साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, अब सेमीफाइनल में होगी न्यूजीलैंड से भिड़ंत

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, South Africa, Zimbabwe
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Mar 2026

Last updated on: Mar 02, 2026, 17:28 IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को खेले गए सुपर-8 के मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में जिम्बाब्वे से मिले 154 रनों के लक्ष्य को साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट खोकर 17.5 ओवर में हासिल किया।   टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही।

क्विंटन डी कॉक बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जबकि कप्तान एडेन मार्करम भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। मार्करम 4 रन बनाकर सिकंदर रजा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। रयान रिकेल्टन ने 22 गेंदों में 31 रनों का योगदान दिया। हालांकि, डेवाल्ड ब्रेविस एक छोर पर खड़े रहे और उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। 

ब्रेविस ने महज 18 गेंदों का सामना करते हुए 42 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में ब्रेविस ने 2 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, डेविड मिलर ने 22 रन बनाए। ब्रेविस के आउट होने के बाद ट्रिस्टन स्टब्स और जॉर्ज लिंडे ने मोर्चा संभाला और दोनों ने 53 रनों की अटूट साझेदारी निभाई। स्टब्स 24 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे, तो लिंडे ने 21 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाकर लौटे।

बल्ले से अहम योगदान देने के बाद जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने गेंदबाजी में 4 ओवर के स्पेल में 29 रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए। ब्लेसिंग मुजरबानी ने एक विकेट अपने नाम किया।इससे पहले, जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 153 रन लगाए। टीम की तरफ से कप्तान सिकंदर रजा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 73 रनों की धमाकेदार पारी खेली। 

अपनी इस पारी में रजा ने 8 चौके और 4 छक्के लगाए। हालांकि, जिम्बाब्वे के कप्तान को दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। तदिवानाशे मारुमानी सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ब्रायन बेनेट 15 रन ही जोड़ सके। डियोन मायर्स महज 11 रन बनाकर आउट हुए। रयान बर्ल 5 रन बनाकर लुंगी एनगिडी का शिकार बने।

जिम्बाब्वे की तरफ से गेंदबाजी में कॉर्बिन बॉश ने 40 रन देकर 2 विकेट निकाले। वहीं, क्वेना मफाका ने 4 ओवर में 21 रन खर्च करते हुए 2 विकेट चटकाए। भारत-वेस्टइंडीज के बाद जिम्बाब्वे को हराते हुए साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 राउंड के अपने तीनों ही मैचों में जीत दर्ज की। पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका की 4 मार्च को न्यूजीलैंड से भिड़ंत होगी। वहीं, जिम्बाब्वे का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , South Africa , Zimbabwe

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD