Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

टी20 वर्ल्ड कप : 16 बाउंड्री के साथ सैमसन का तूफान, वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में भारत

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, India, West Indies, Sanju Samson
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 01 Mar 2026

Last updated on: Mar 02, 2026, 17:16 IST

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। भारतीय टीम ने ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया। कैरेबियाई टीम से मिले 196 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 19.2 ओवर में चेज कर लिया। यह भारतीय टीम का टी20 विश्व कप का सबसे बड़ा रन चेज भी है। 

वेस्टइंडीज से मिले 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन को भी जेसन होल्डर ने महज 10 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा। 41 रन पर 2 विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही टीम इंडिया की पारी को संजू सैमसन ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़े। सूर्या 16 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए।

हालांकि, संजू सैमसन ने एक छोर से अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी और उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। तिलक वर्मा अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 15 गेंदों में 27 रन बनाने के बाद जेसन होल्डर का शिकार बने। हार्दिक पांड्या ने 14 गेंदों में 17 रन बनाए। संजू एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 97 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस इनिंग में संजू ने 12 चौके और 4 छक्के लगाए। शिवम दुबे 8 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले टॉस गंवाने के बाद पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 195 रन लगाए। टीम की तरफ से रोस्टन चेज ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 5 चौके और एक छक्के की मदद से 25 गेंदों में 40 रन बनाए। वहीं, अंत के ओवरों में रोवमैन पॉवेल ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों में 34 रनों की नाबाद पारी खेली। जेसन होल्डर भी अच्छी लय में नजर आए और उन्होंने 22 गेंदों का सामना करते हुए 37 रनों की दमदार पारी खेली। 

होल्डर और पॉवेल ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 35 गेंदों में 76 रनों की अटूट साझेदारी निभाई, जिसके बूते वेस्टइंडीज बड़ा टोटल खड़ा करने में सफल रही।भारत की ओर से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे। बुमराह ने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट निकाले। वहीं, वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट चटकाया। भारत के खिलाफ मिली हार के साथ ही वेस्टइंडीज का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सफर समाप्त हो गया है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , India , West Indies , Sanju Samson

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD