Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी

 

पंजाब पुलिस ने राज्य में बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम

आरडीएक्स आधारित आईईडी, ग्लॉक पिस्तौल सहित दो आरोपी काबू

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Mohali Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 28 Feb 2026

Last updated on: Mar 02, 2026, 12:40 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान, स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) एसएएस नगर ने एक विदेशी-आधारित आतंकी मॉड्यूल के दो सदस्यों को लगभग 2.5 किलोग्राम वजन वाली पूरी तरह असेंबल आरडीएक्स से भरी इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), एक ग्लॉक पिस्तौल और चार जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है तथा एक बड़ी आतंकी साजिश को सफलतापूर्वक विफल कर दिया है। 

यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान महावीर कुमार उर्फ काका निवासी गांव कलाम, एसबीएस नगर (वर्तमान पता घनौली, रूपनगर) और मनप्रीत सिंह उर्फ मनी निवासी गांव कलाम, एसबीएस नगर के रूप में हुई है। बरामद की गई आईईडी दोहरे विस्फोटक तंत्र — रिमोट और टाइमर — से लैस थी।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर काम कर रहे थे और खेप प्राप्त करने के बाद उन्होंने आईईडी को एसबीएस नगर बाईपास के पास छिपा दिया था तथा लक्ष्य संबंधी आगे के निर्देशों की प्रतीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह उपकरण पूरी तरह असेंबल था और इस्तेमाल के लिए तैयार था, जो जन सुरक्षा के लिए एक बड़े खतरे को दर्शाता है।

डीजीपी ने बताया कि पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने तथा सप्लाई चेन और फंडिंग लिंक का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। इस ऑपरेशन के संबंध में जानकारी देते हुए एआईजी एसएसओसी एसएएस नगर दीपक पारीक ने बताया कि विशेष खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने जिला एसबीएस नगर से संदिग्ध महावीर उर्फ काका और उसके साथी मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया। 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के समय महावीर उर्फ काका के कब्जे से एक ग्लॉक पिस्तौल बरामद की गई। एआईजी ने बताया कि लगातार पूछताछ के दौरान महावीर ने खुलासा किया कि उसने आईईडी वाली एक खेप प्राप्त की थी, जिसे उसने एसबीएस नगर बाईपास के पास छिपा दिया था और वह लक्ष्य के बारे में आगे के निर्देशों की प्रतीक्षा कर रहा था। 

आरोपी के खुलासे पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने बताए गए स्थान से आईईडी और एक रिमोट कंट्रोल डिवाइस बरामद किया। इस संबंध में थाना एसएसओसी मोहाली, एसएएस नगर में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Mohali Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD