Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हरदीप सिंह मुंडिया ने नई दिल्ली में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया से मुलाकात कर दी बधाई

माननीय अदालत के फैसले से आखिर सच की जीत हुई – मुंडिया

Hardeep Singh Mundian, Sahnewal, Ludhiana, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Arvind Kejriwal, Manish Sisodia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Feb 2026

Last updated on: Mar 02, 2026, 12:13 IST

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने आज नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया से मुलाकात कर उन्हें झूठे मामले में बरी होने पर हार्दिक बधाई दी। श्री मुंडिया ने दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत द्वारा श्री केजरीवाल, श्री सिसोदिया सहित 23 अन्य लोगों को बरी किए जाने संबंधी फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि आखिरकार सच की जीत हुई है। 

उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक फैसले से आम आदमी पार्टी की कट्टर ईमानदार नीति पर माननीय अदालत ने भी अपनी मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि यह फैसला भारतीय संविधान और स्वतंत्र न्यायपालिका की मजबूती का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने अपने दोनों राष्ट्रीय नेताओं को अदालत के फैसले में सम्मानपूर्वक बरी होने पर बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि देश की जनता और पार्टी कार्यकर्ता पहले से ही जानते थे कि उनके नेताओं को बदले की राजनीति के तहत झूठे मामले में फंसाया गया था और अब इस फैसले से केंद्र सरकार का झूठ शरेआम नंगा हो गया है।

श्री मुंडिया ने कहा कि जांच एजेंसियों द्वारा मामले को गलत तरीके से गढ़ने की कोशिशें की गई थीं, लेकिन अदालत निष्पक्ष रूप से तथ्यों का मूल्यांकन करते हुए सच्चाई को सामने लाई। उन्होंने यह भी बताया कि अदालत ने गलत कार्यवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है। 

उन्होंने कहा कि यह फैसला न केवल बरी किए गए नेताओं के लिए, बल्कि सच्चाई, लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था पर जनता के विश्वास की भी बड़ी जीत है।

 

Tags: Hardeep Singh Mundian , Sahnewal , Ludhiana , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Arvind Kejriwal , Manish Sisodia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD