Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

सेवा भावना से करें कार्य, पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही को अपनी कार्यशैली का बनाए आधारः डा. रवजोत सिंह

कैबिनेट मंत्री ने नवनियुक्त जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों को दिलाई शपथ

Dr Ravjot Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Bram Shanker Jimpa, Karambir Singh Ghuman, Ishank Kumar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 27 Mar 2026

Last updated on: Mar 01, 2026, 12:56 IST

होशियारपुर में आज स्थानीय सिटी सैंटर में दिसंबर 2025 में हुए जिला परिषद व पंचायत समिति चुनावों के चुने सदस्यों का जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री पंजाब डा. रवजोत सिंह ने जिले के नव-निर्वाचित जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों को उनके पद की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में विधायक ब्रम शंकर जिंपा, विधायक जसवीर सिंह राजा गिल, विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मण तथा विधायक डा. इशांक कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री डा. रवजोत सिंह ने समागम को संबोधित करते हुए कहा कि जिला परिषद और पंचायत समितियां लोकतंत्र की मजबूत नींव हैं और गांवों के समग्र विकास की असली धुरी यही संस्थाएं हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने जो विश्वास आप सभी पर जताया है, वह केवल सम्मान नहीं बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। 

उन्होंने नव-निर्वाचित सदस्यों से आह्वान किया कि वे पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही को अपनी कार्यशैली का आधार बनाएं। उन्होंने कहा कि हमें राजनीति नहीं, बल्कि सेवा की भावना से कार्य करना है। उन्होंने कहा कि गांवों में बुनियादी ढांचे का विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, नशा मुक्त वातावरण और रोजगार सृजन हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

डा. रवजोत सिंह ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सभी योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में जिला परिषद व पंचायत समितियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि नव-निर्वाचित प्रतिनिधि आपसी सहयोग और समन्वय के साथ जिले को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि जिला परिषद और पंचायत समितियां गांवों की आवाज हैं और इन संस्थाओं के माध्यम से ही वास्तविक विकास संभव है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार गांव स्तर की संस्थाओं को और मजबूत कर रही है। उन्होंने नव-निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए जनहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने इस दौरान सभी सदस्यों को उनके अधिकारों व सरकार की जन कल्याण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि गांवों का सही विकास ही लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी सदस्य विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मण ने कहा कि रंगला पंजाब का सपना तभी साकार होगा, जब गांव तरक्की करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला परिषद व पंचायत समितियां वह मंच है जहां लोगों की आवाज सीधी सरकार तक पहुंचती है। उन्होंने कहा कि यही संस्थाएं गांव स्तर पर विकास कार्यों को सुनिश्चित करती हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास में पारदर्शिता और जनभागीदारी बेहद जरूरी है।

विधायक डा. इशांक कुमार ने कहा कि यह सिर्फ शपथ ग्रहण समागम नहीं बल्कि लोगों की सेवा व विकास के लिए वचनबद्धता है। इसलिए जिम्मेदारी के साथ कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गांव मजबूत होंगे, तो प्रदेश मजबूत होगा। इस लिए सभी सदस्य सेवा भाव से अपने-अपने कार्यों में जुट जाएं।

इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार, जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन गुरविंदर सिंह पाबला, मार्किट कमेटी होशियारपुर के चेयरमैन जसपाल सिंह चेची, मार्किट कमेटी दसूहा के चेयरमैन के.पी. संधू, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार, डिप्टी सी.ई.ओ जिला परिषद धारा कक्कड़, जिला विकास व पंचायत अधिकारी संदीप सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Ravjot Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Bram Shanker Jimpa , Karambir Singh Ghuman , Ishank Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD