Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

“मेरा पटियाला मैं ही संवारां” टीम को पंजाब सखी शक्ति क्राफ्ट मेले में मिला ज़बरदस्त समर्थन

8000 लोगों ने खुले में कूड़ा न फेंकने और पटियाला को साफ-सुथरा रखने की प्रतिज्ञा पर किए हस्ताक्षर

 Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Varjeet Walia, DC Patiala, Deputy Commissioner Patiala, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 27 Feb 2026

Last updated on: Mar 01, 2026, 11:54 IST

पटियाला शहर की सड़कों और आस-पास के इलाकों को साफ-सुथरा रखने तथा प्लास्टिक के लिफाफे उठाकर शहर में सफ़ाई करने में लगे “मेरा पटियाला मैं ही संवारां” अभियान के वारियर्स, शीश महल में आयोजित सखी शक्ति क्राफ्ट मेले में दर्शकों को पटियाला को साफ-सुथरा बनाने, खुले में कूड़ा न फेंकने और शहर को प्लास्टिक मुक्त करने की प्रतिज्ञा दिला रहे हैं। 21 फरवरी से मेले की शुरुआत के बाद से शुक्रवार शाम तक लगभग 8000 लोगों ने हस्ताक्षर कर यह प्रण लिया है कि वे खुले में कचरा नहीं फेंकेंगे और पटियाला को प्लास्टिक कचरे से मुक्त रखने में योगदान देंगे।

मेले का उद्घाटन करने पहुंचे वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया, ए.डी.सी. और नोडल अधिकारी दमनजीत सिंह मान सहित बड़ी संख्या में दर्शकों ने “मेरा पटियाला मैं ही संवारां” अभियान के वारियर्स की सराहना की। उन्होंने कहा कि शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए पटियालावासियों का आगे आना एक बहुत नेक कदम है, और सभी निवासियों को इस अभियान का साथ देना चाहिए।

पटियाला को साफ रखने की प्रतिज्ञा दिला रहे एच.पी.एस. लांबा, कर्नल करमिंदर सिंह, कर्नल संजीव सलवान, एस.सी. मक्कड़, कैप्टन सुखजीत कौर, सिमरन हरीका, जसप्रीत लूथरा, राकेश कद्द, प्रवेश मंगला, नीतू चोपड़ा, साक्षी गोयल, राणा फूलका, रवि चावला, अजीतपाल सिंह गिल, उपिंदर शर्मा, जसवीर सिंह, आशू कथूरिया, रणविजय सिंह गिल, नवरीत, अमन संधू, गुरप्रीत दुल्लत, वरुण कौशल, गरिमा तथा अन्य वारियर्स ने बताया कि 20 सितंबर से शुरू किए गए अभियान के दौरान वे अब तक करीब 45 ड्राइव चलाकर कई टन कूड़ा व प्लास्टिक इकट्ठा कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि सखी शक्ति क्राफ्ट मेला एक बड़ा मंच साबित हुआ है और यहां आने वाले दर्शकों को वे पटियाला को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसके अलावा शहर में आम लोगों के साथ-साथ छात्रों को भी जागरूक किया जा रहा है ताकि कम से कम अगली पीढ़ी सड़कों पर प्लास्टिक कचरा, रैपर आदि न फेंके और सफाई पसंद बने। 

उन्होंने बताया कि अब तक वे चाय, फल और फूड वेंडरों को 100 डस्टबिन दान कर चुके हैं ताकि कूड़ा सड़क किनारे न फेंका जाए।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Varjeet Walia , DC Patiala , Deputy Commissioner Patiala , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD