Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रणजी ट्रॉफी जीतने वाली जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम मालामाल, उमर अब्दुल्ला ने किया 2 करोड़ का ऐलान

Omar Abdullah, Chief Minister of JK, Jammu and Kashmir National Conference, National Conference, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu, Nasir Aslam Wani, Ranji Trophy Final
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 28 Feb 2026

Last updated on: Feb 28, 2026, 17:43 IST

जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी का खिताब जीता है। फाइनल में टीम ने कर्नाटक जैसी मजबूत और पूर्व चैंपियन को उसके घरेलू मैदान पर पछाड़ते हुए खिताब अपने नाम किया है। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम की सफलता पर पूरे यूटी में जश्न का माहौल है। एलजी मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने टीम को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम की इस सफलता पर खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए 2 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की है। उन्होंने कहा, "इस ऐतिहासिक जीत ने पूरे इलाके को गर्व और प्रेरणा से भर दिया है। खिलाड़ियों को हाल ही में शानदार खिलाड़ियों के लिए नोटिफाई किए गए नियमों के तहत सरकारी नियुक्तियों का भी हक होगा।" 

मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो भी पोस्ट की है जिसमें जीत के बाद रणजी टीम के खिलाड़ी जश्न मना रहे हैं। उमर अब्दुल्ला जीत की पल का साक्षी बनने के लिए स्टेडियम में उपस्थित रहे। एलजी मनोज सिन्हा के कार्यालय के आधिकारिक एक्स अकाउंट ने उनके हवाले से लिखा, "जम्मू-कश्मीर का सबसे अच्छा समय आ गया है।

जब मैं हमारी क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी जीतते हुए देख रहा हूं, तो मेरी भावनाएं शब्दों से परे हैं। हर उस जबरदस्त खिलाड़ी को जिसने अपनी हिम्मत से इतिहास रचा, पूरे यूटी की तरफ से गर्व से धन्यवाद। आपने इतिहास को अमर कर दिया है। इसे सम्मान के साथ अपनाएं।" जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम की यह जीत बेहद अहम है। 

कर्नाटक जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उसके होम ग्राउंड पर खेलना और जीतना कभी भी किसी विपक्षी टीम के लिए आसान नहीं रहा है, लेकिन पूरे सीजन में बिल्कुल अलग और बेखौफ अंदाज में खेलने वाली जम्मू-कश्मीर ने इसे संभव बना दिया। जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक पर पहली पारी में बड़ी बढ़त ली थी और उसी आधार पर टीम को चैंपियन घोषित किया गया। 

मैच की बात करें तो हुबली के डी.आर. बेंद्रे क्रिकेट स्टेडियम में जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभम पुंडिर के 121, यावेर हसन खान के 88, साहिल लोतरा के 72, कन्हैया वधावन के 70, और कप्तान पारस डोगरा के 70 रन की बदौलत जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 584 रन बनाए थे।  इसके जवाब में कर्नाटक की पहली पारी 293 रन पर सिमट गई थी।

जम्मू-कश्मीर को पहली पारी के आधार पर 291 रन की बढ़त मिली जो निर्णायक साबित हुई। जम्मू-कश्मीर ने पांचवें दिन के दूसरे सेशन में अपनी दूसरी पारी 4 विकेट पर 342 रन बनाकर घोषित की। इसके बाद मैच को ड्रॉ घोषित किया गया और पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर जम्मू-कश्मीर को चैंपियन चुना गया। 

 

Tags: Omar Abdullah , Chief Minister of JK , Jammu and Kashmir National Conference , National Conference , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu , Nasir Aslam Wani , Ranji Trophy Final

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD