Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

सलीम वास्तिक पर हमले का मामला : योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान, दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Yogi Adityanath, Lucknow, Uttar Pradesh, BJP, Bharatiya Janata Party, Chief Minister of Uttar Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 28 Feb 2026

Last updated on: Feb 28, 2026, 17:41 IST

यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुए हमले के बाद राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर संज्ञान लिया है। उन्होंने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में आतंक की कोई जगह नहीं है। इस मामले में कानून अपना काम करेगा और कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। फिलहाल, यूट्यूबर सलीम वास्तिक जीटीबी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर बताई गई है। दो अज्ञात युवकों ने सलीम पर चाकू से हमला किया था।

गाजियाबाद पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे डॉयल 112 के माध्यम से थाना लोनी पर सूचना प्राप्त हुई कि अली गार्डन क्षेत्र में एक व्यक्ति को दो अज्ञात व्यक्तियों की ओर से चाकू मारकर घायल कर दिया गया है। इस सूचना पर लोनी पुलिस की फील्ड यूनिट पहुंची थी। घायल की पहचान सलीम के रूप में की गई। 

इसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया गया है कि दो युवक बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर आए। उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था। वे उस जगह में घुसे जहां सलीम रहता था। उन्होंने सलीम पर चाकू से गर्दन और पेट पर कई वार किए, जिससे वह लहूलहुान हो गया। सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने जानकारी दी कि नजदीकी अस्पताल में उपचार के बाद सलीम को जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया था, जहां इलाज चल रहा है। 

पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्यों की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गई हैं।

 

Tags: Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party , Chief Minister of Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD