Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी

 

अक्षय कुमार ने डिजिटल लत पर जताई चिंता, बोले-बच्चों को मोबाइल देना माता-पिता की बड़ी भूल

Akshay Kumar, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Feb 2026

Last updated on: Feb 28, 2026, 12:38 IST

अभिनेता अक्षय कुमार ने शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया' के हालिया एपिसोड में मोबाइल फोन की लत को लेकर गंभीर बात की। उन्होंने इसे बच्चों के लिए एक बड़ा खतरा बताया और माता-पिता से जागरूक होने की अपील की। यह चर्चा शो के दौरान कंटेस्टेंट्स आकाश सिंह, प्रियांशी सिंह और प्रतीक चतुर्वेदी के साथ हुई, जिसके दौरान डिजिटल युग, टेक्नोलॉजी और पेरेंटिंग पर गहरी बातचीत हुई।

अक्षय ने बताया कि आजकल लोग एक रील या वीडियो देखना शुरू करते हैं, लेकिन फिर घंटों तक फोन पर लगे रहते हैं। अभिनेता ने कहा, "छोटे-छोटे वीडियो देखने में लोग औसतन छह घंटे मोबाइल स्क्रीन पर रहते हैं। उन्होंने इसे बच्चों के लिए 'जाल' करार दिया, जिसमें फंसना बहुत आसान है। शो में अक्षय ने प्रियांशी से सोशल मीडिया ऐप्स के बढ़ते प्रभाव पर सवाल किया और स्टूडियो में मौजूद दर्शकों से पूछा, "यहां कितने मां-बाप हैं जिन्हें लगता है कि उनके बच्चे मोबाइल की लत में फंस चुके हैं?"

इस सवाल पर एक दर्शक ने जवाब देते हुए कहा, "सर, आजकल बच्चे खाना भी मोबाइल देखकर ही खाते हैं।" यह सुनकर अक्षय ने कहा कि समस्या की जड़ खुद अभिभावकों में है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बच्चे छोटी उम्र में फोन नहीं मांगते, बल्कि माता-पिता ही उन्हें हाथ में थमा देते हैं। कम उम्र में मोबाइल फोन बच्चों के लिए एक खतरनाक जाल की तरह काम करता है, जो उनकी पढ़ाई, स्वास्थ्य और विकास को प्रभावित करता है।

इसी से रिलेट करते हुए अभिनेता ने अपने दोस्त का किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया, "मेरे एक दोस्त ने लगातार साढ़े छह घंटे रील्स देखने की आदत बनाई थी। इससे उनकी डायबिटीज काफी बढ़ गई और स्थिति गंभीर हो गई। अक्षय ने आगे कहा, "आजकल कितने लोग डिजिटल रिहैब में एडमिट हो रहे हैं। मैं सभी बच्चों के माता-पिता से अपील करता हूं कि अगर उन्हें लगे कि बच्चा लत का शिकार हो रहा है, तो पहला कदम खुद उठाना होगा।

बच्चे निर्दोष हैं, उन्हें गलत-सही समझाने की जिम्मेदारी माता-पिता की है। शुरुआती संकेतों को पकड़ना और बच्चे को सही रास्ता दिखाना जरूरी है।" अक्षय ने अंत में कहा, "मैं किसी को सिखा नहीं रहा। जिसको सही लगे, वो अपनाएं। ठीक नहीं लगे, तो आप माता-पिता हैं। आपसे ज्यादा समझदार कोई नहीं।"

 

Tags: Akshay Kumar , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD