Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

टी20 वर्ल्ड कप : 'रेहान-जैक्स ने मैच को न्यूजीलैंड से छीन लिया', जीत से गदगद नजर आए इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, Harry Brook
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलंबो , 27 Feb 2026

Last updated on: Feb 28, 2026, 12:11 IST

इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। सुपर-8 राउंड के इस मुकाबले में इंग्लिश टीम एक समय पर हार की तरफ बढ़ रही थी। हालांकि, विल जैक्स और रेहान अहमद ने सिर्फ 16 गेंदों में 44 रनों की अटूट साझेदारी निभाते हुए हारी हुई बाजी को पलट दिया।

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भी इन दोनों बल्लेबाजों की जमकर सराहना की है। गेंदबाजी में 2 विकेट निकालने के बाद विल जैक्स ने 18 गेंदों में 32 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, रेहान ने 7 गेंदों में 19 रन बनाए और टीम को जीत दिलाकर लौटे। सुपर-8 राउंड के लगातार तीसरे मैच में मिली जीत से इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक गदगद नजर आए।

उन्होंने कहा, "हां, हमने नेट्स में रेहान को देखा है कि वह क्या कर सकते हैं। रेहान बहुत ही अच्छा खेले और उन्होंने विल जैक्स के साथ मिलकर जीत को न्यूजीलैंड से छीन लिया। विल जैक्स ने चौथी बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता, जो सबसे ज्यादा है। इसी कारण जैक्स अपने प्रदर्शन से काफी खुश हैं।" इंग्लैंड ने इस मुकाबले के लिए जेमी ओवरटन को बाहर बैठाकर रेहान अहमद को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था।

कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि हमने टूर्नामेंट की शुरुआत से ही सभी खिलाड़ियों को यह बात बता रखी थी कि हम परिस्थितियों के हिसाब से टीम का चुनाव करेंगे। हमें लगा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में रेहान को मौका देना चाहिए और उन्होंने कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया। न्यूजीलैंड से मिले 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। 

फिल साल्ट 2 रन बनाकर आउट हुए, तो जोस बटलर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। कप्तान हैरी ब्रूक ने 26 रनों का योगदान दिया, जबकि जैकब बेथेल ने 21 रन बनाए। टॉम बैंटन टूर्नामेंट में पहली बार अच्छी लय में दिखाई दिए, और उन्होंने 24 गेंदों में 33 रनों की अहम पारी खेली। सैम करन ने 24 रन बनाए। 117 रनों के स्कोर पर 6 विकेट गंवाकर इंग्लैंड एक समय पर मुश्किल में दिख रही थी।

हालांकि, विल जैक्स और रेहान अहमद की महत्वपूर्ण साझेदारी ने बाजी को पलट दिया। जैक्स-रेहान ने सातवें विकेट के लिए सिर्फ 16 गेंदों में 44 रनों की अटूट साझेदारी निभाई, जिसके दम पर इंग्लैंड ने 3 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , Harry Brook

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD