Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

तमिलनाडु में 5.67 करोड़ मतदाता, 188 सीटें सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित, बनेंगे 75 हजार पोलिंग बूथ : ज्ञानेश कुमार

Gyanesh Kumar, Election Commission of India, ECI, Election Commissioner of India
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 27 Feb 2026

Last updated on: Feb 27, 2026, 17:30 IST

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने शुक्रवार को आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनावों की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोग पिछले कुछ दिनों से तमिलनाडु में है और जिला कलेक्टरों के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर रहा है। इसी दौरान, मुख्य चुनाव आयुक्त ने राज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने की अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराया।

सीईसी ज्ञानेश कुमार ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि वर्तमान में तमिलनाडु में 5 करोड़ 67 लाख मतदाता हैं। राज्य में 2.89 करोड़ महिला मतदाता हैं, जबकि 2.77 करोड़ पुरुष वोटर्स हैं। वहीं, पूरे राज्य में 7,617 ट्रांसजेंडर वोटर्स हैं। 80 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों की संख्या लगभग 4 लाख है और 100 साल से ज्यादा उम्र के 2,530 वोटर्स हैं।

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में मृत मतदाताओं, स्थानांतरित हो चुके लोगों या एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में दर्ज नामों को मतदाता सूची से सही तरीके से हटाया गया है। उन्होंने कहा कि 27 अक्टूबर 2025 से 23 फरवरी 2026 तक मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण किया गया, जिसका उद्देश्य था कि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए और कोई अपात्र व्यक्ति शामिल न हो।

सीईसी ने बताया कि तमिलनाडु में 234 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिनमें से 188 सामान्य, 44 अनुसूचित जाति और 2 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। इस बार पूरे राज्य में लगभग 75,000 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें से लगभग 44,000 ग्रामीण इलाकों में होंगे। सीईसी ने आगे बताया कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए हर मतदान केंद्र पर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग होगी।

मतदाताओं की सुविधा के लिए हर पोलिंग स्टेशन पर औसतन 756 वोटर होंगे, जिससे आरामदायक और बिना रुकावट वोटिंग होगी। 258 पोलिंग स्टेशन की जिम्मेदारी महिलाएं संभालेंगी। दिव्यांगों की ओर से मैनेज किए जाने वाले पोलिंग स्टेशन 47 होंगे, जबकि पूरे राज्य में लगभग 265 मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मतदाता अपने मोबाइल के माध्यम से पूरी चुनावी प्रक्रिया तक पहुंच सकते हैं।

वे लगभग रियल-टाइम में और बहुत सटीकता के साथ डेटा और जानकारी देख सकते हैं। अपने उम्मीदवारों से लेकर उनके दाखिल हलफनामे को भी देख सकते हैं। पोलिंग स्टेशन की डिटेल्स और वोटरों की संख्या देख सकते हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि पिछले दो दिनों में तमिलनाडु में हमने कलेक्टरों, एसपी, डीआईजी, आईजी, लगभग 24 प्रवर्तन एजेंसियों, राज्य सरकार, मुख्य सचिव, डीजीपी और संबंधित सभी विभागों के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा की है।

उन्होंने कहा, "आयोग एसआईआर के तहत मतदाता सूची को शुद्ध करने के कार्य में लगे सभी बूथ-स्तरीय अधिकारियों, सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों, निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों और सभी संबंधित कर्मियों को बधाई देता है।"

 

Tags: Gyanesh Kumar , Election Commission of India , ECI , Election Commissioner of India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD