Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज

 

चंबा में जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की बैठक की अध्यक्षता

Kuldeep Singh Pathania, Speaker of Himachal Pradesh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Mukesh Repswal, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal, Chamba
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 26 Feb 2026

Last updated on: Feb 27, 2026, 15:56 IST

जिला मुख्यालय चंबा के बचत भवन के सभागार में जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की। बैठक में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों के अलावा जिला के प्रशासनिक तथा विभागीय अधिकारियों के अतिरिक्त जन शिकायत निवारण समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में विभिन्न सदस्यों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त मदों बारे विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को विधानसभा अध्यक्ष द्वारा जरूरी दिशा निर्देश भी दिए गए।

बैठक में अधिकतर मद लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत विभाग, परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग से संबंधित थे। इसके अलावा कृषि विभाग, एकीकृत बाल विकास परियोजना विभाग, राजस्व विभाग ,वन विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, खाद एवं पूर्ति विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग इत्यादि से संबंधित मद भी चर्चा में शामिल थे। 

बैठक में सर्वप्रथम पूर्व की बैठक में विभिन्न सदस्यों से संबंधित मदों बारे संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्यवाही बारे में सदस्यों को अवगत करवाया गया, तथा उनकी संतुष्टि के उपरांत मदों को बंद किया गया। इस अवसर पर समापन संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार जन समस्याओं को निर्धारित न्यूनतम समय अवधि में हल करने के लिए वचनबद्ध है उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति चंबा प्रशासनिक तथा विभागीय अधिकारियों के अलावा शिकायत निर्माण समिति के सदस्यों के आपसी सहयोग व समन्वय के साथ जन समस्याओं को हल करने की दिशा में बेहतर कार्य कर रही है। 

उन्होंने कहा कि इस समिति के माध्यम से ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों के लोगों की विकास से संबंधित मांगों के पूरा होने के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को न्याय भी प्राप्त हो रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि बैठक में जिन मदों के विषय में चर्चा के उपरांत निर्णय लिए गए हैं उनके बारे में संबंधित सदस्यों को भी सूचित करें। 

उन्होंने कहा कि जिला जन शिकायत निवारण समिति की बैठक का प्रमुख उद्देश्य जन समस्याओं पर गंभीरता के साथ चर्चा कर बेहतर निर्णय लेते हुए उनका हल करना है ताकि न्यूनतम समय अवधि के अंदर लोगों को विकास का लाभ तथा न्याय मिल सके। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा विभिन्न विभागीय अधिकारियों तथा गैर सरकारी सदस्यों का बैठक में सकारात्मक माहौल कायम करते हुए बैठक को सार्थक बनाए रखने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने जन शिकायत निवारण समिति की बैठकों में सदस्यों द्वारा उठाए गए मुदों के संबंध में जिला प्रशासन तथा विभिन्न विभागीय अधिकारियों द्वारा की गई कार्यवाही की सरहाना की। उन्होंने कहा की भविष्य में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जन शिकायत निवारण समिति की बैठक प्रत्येक तीन माह में एक बार अवशय आयोजित हो।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान जन शिकायत निवारण समिति की बैठक में सदस्यों के माध्यम से जो भी जन समस्याएं सामने हैं उनका शत प्रतिशत निराकरण किया गया है। उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम के डीडीएम शुगल को निर्देश दिये की जिला में अतिरिक्त बस रूट चिन्हित किए जाएं ताकी ग्रामीण व दुरदराज क्षेत्रों में लोगों को और बेहतर परिवहन सुविधाएं मिल सकें। 

विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये बह दो दिन के भीतर नए बस अड्डा से पुराने बस अड्डा तक चलने वाली लोकल बसों की समय सारणी निर्धारित करें ताकी इस रूट पर लोगों को आवाजाही के लिए कोई असुविधा न हो। इससे पूर्व उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने विधानसभा अध्यक्ष का बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों तथा समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों का मार्गदर्शन करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।उपायुक्त ने विधानसभा अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि बैठक में उनके द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों की शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित की जाएगी। उपायुक्त ने विधानसभा अध्यक्ष को शाल टोपी व चंबा थाल भेंटकर सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर चंबा विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीरज नैयर, भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ जनक राज, डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डीएस ठाकुर, एपीएमसी के अध्यक्ष ललित ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी, भलेई माता मंदिर कमिटी के अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल ठाकुर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा, एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती, एसडीएम सलूनी चंद्रवीर सिंह, एसडीएम तीसा राजेश जरयाल, एसडीएम भटियात मनीष सोनी, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर सिंह पठानिया, जल शक्ति विभाग राजेश मोंगरा, एचपीएसईबीएल राजीव ठाकुर, उपनिदेशक उद्यान विभाग प्रमोद शाह, पशुपालन विभाग डॉ राकेश, कृषि विभाग भूपेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जालम सिंह भारद्वाज, मैडीकल कालेज चंबा के प्रधानाचार्य डॉ पंकज गुप्ता, जिला, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राम प्रकाश, डीडीएम एचआरटीसी शुगल सिंह, डीएफएससी करण के अलावा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी गण तथा जिला जन शिकायत निवारण समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य गण उपस्थित थे।

 

Tags: Kuldeep Singh Pathania , Speaker of Himachal Pradesh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Mukesh Repswal , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal , Chamba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD