Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

नए गाने ‘सिलाई’ के प्रमोशन में जुटीं अंजलि राघव, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Anjali Raghav, Silaai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 Feb 2026

Last updated on: Feb 27, 2026, 14:41 IST

हरियाणवी एक्ट्रेस, मॉडल, डांसर और सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि राघव ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने नए हरियाणवी गाने 'सिलाई' को प्रमोट करते नजर आई। वीडियो में अंजली अपने नए सॉन्ग पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं, जिसमें उन्होंने काले रंग का एक बेहद ही खूबसूरत ड्रेस पहना हुआ है। 

इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'सिलाई' गाना अब रिलीज हो गया है। रील बनाइए और मुझे टैग कीजिए दोस्तों। आप सभी को ढेर सारा प्यार।" अंजलि के इस पोस्ट पर कुछ ही घंटे में हजारों व्यूज, लाइक्स और कमेंट आ चुके हैं।अभिनेत्री का नया हरियाणवी एल्बम ‘सिलाई’ बीते दिन यूट्यूब चैनल 'नव हरियाणवी' पर रिलीज हुआ।

वीडियो पर एक ही दिन में 10 लाख से ज्यादा व्यूज और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं। फैंस एक्ट्रेस के इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं, जिसमें अंजलि जबरदस्त एक्टिंग के साथ शानदार डांस करते नजर आ रही हैं। एल्बम 'सिलाई' को अमित सैनी रोहतकिया ने अपनी दमदार आवाज दी है। वहीं, वीडियो में अंजलि राघव के साथ अमित सैनी रोहतकिया लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

गाने के बोल एंडी दहिया ने लिखे हैं। संगीत गुलशन म्यूजिक ने दिया है और गाने के निर्देशक अमित चौधरी हैं।अंजलि राघव एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से अपनी सुपरहिट हरियाणवी म्यूजिक एल्बम के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने हरियाणवी गानों में काम करने के साथ बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह जैसे सुपरहिट कलाकार के साथ काम किया है।अंजलि राघव का जन्म 6 जून, 1992 को दिल्ली में हुआ था। यह मुख्य रूप से शानदार अभिनय के साथ अपनी खूबसूरती और डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री बॉलीवुड फिल्म तेवर में एक छोटी भूमिका निभा चुकी हैं। इसी के साथ ही वह 'कैरी-रिश्ता खट्टा मीठा' नामक एक टेलीविजन शो में भी काम कर चुकी हैं।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Anjali Raghav , Silaai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD