Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

टी20 वर्ल्ड कप : टीम इंडिया ने इतिहास रचा, पावरप्ले में कभी नहीं हुआ था ये कारनामा

Ishan Kishan, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 26 Feb 2026

Last updated on: Feb 27, 2026, 14:09 IST

भारत ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में तूफानी शुरुआत करते हुए इतिहास रच दिया। भारत ने शुरुआती 6 ओवरों में 1 विकेट खोकर 80 रन बनाए। यह टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे ज्यादा पावरप्ले टोटल है। यह टी20 वर्ल्ड कप मैच के पावरप्ले में भारत का तीसरा सबसे बड़ा टोटल है। 

इससे पहले टीम इंडिया नामीबिया के खिलाफ शुरुआती 6 ओवरों में 1 विकेट खोकर 86 रन बना चुकी थी। टीम इंडिया साल 2021 में दुबई के मैदान पर स्कॉटलैंड के खिलाफ 2 विकेट खोकर 82 रन बना चुकी थी। साल 2007 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जोहान्सबर्ग में 1 विकेट गंवाकर 76 रन बनाए थे।टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई।

दोनों खिलाड़ियों के बीच 3.4 ओवरों में 48 रन की साझेदारी हुई। जू 15 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके के साथ 24 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद ईशान किशन ने मोर्चा संभाला। उन्होंने अभिषेक के साथ 42 गेंदों में 72 रन जोड़े। ईशान 38 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में 55 रन की पारी खेली। रतीय टीम में वॉशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल को मौका दिया गया है, जबकि रिंकू सिंह के स्थान पर संजू सैमसन ने वापसी की है। 

वहीं, विपक्षी टीम ने क्रेमर के स्थान पर टिनोटेंडा मापोसा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया इस मैच में संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह के साथ उतरी है।

दूसरी तरफ, सिकंदर रजा की कप्तानी में जिम्बाब्वे की टीम तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड नगारवा के साथ इस मैच में खेल रही है।

 

Tags: Ishan Kishan , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD