Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल

 

अंकिता लोखंडे पति संग की भक्तामर पूजा, बोलीं- साथ मिलकर प्रार्थना की ताकत अलग होती है

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Ankita Lokhande
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 Feb 2026

Last updated on: Feb 26, 2026, 17:50 IST

टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अपने प्रोफेशन के साथ-साथ घर की जिम्मेदारियों को भी बहुत अच्छे से निभाती हैं। गुरुवार को उन्होंने सुबह अपने पति विक्की जैन के साथ भक्तामर पूजा की। इस खास मौके की कुछ झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। पोस्ट किए गए वीडियो में अंकिता और विक्की जैन रीति-रिवाजों के अनुसार विधि-विधान से पूजा-पाठ करते नजर आ रहे हैं।

अभिनेत्री ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए लिखा, "आज हमने भक्तामर पूजा की। मुझे फिर से एहसास हुआ कि जब पति-पत्नी साथ मिलकर भगवान की प्रार्थना करते हैं, तो उसकी ताकत कुछ और ही होती है। जब दो आत्माएं सच्चे दिल से भगवान को कुछ समर्पित करती हैं, तो दिल को शांति, मन को सुकून और आत्मा को बहुत आराम मिलता है।"

अभिनेत्री ने लिखा कि उन्हें बेहद खुशी है कि उनकी शादी एक ऐसे परिवार में हुई है, जहां वही संस्कार और भक्ति है, जिन्हें देखकर वे बड़ी हुई हैं। उन्होंने लिखा, "हर धार्मिक अवसर पर परिवार का साथ मिलना मेरे लिए एक आशीर्वाद की तरह है।" अंकिता ने यह भी बताया कि उनके लिए भगवान एक ही हैं। उन्होंने लिखा, "अगर मन सच्चा और साफ हो, तो हर प्रार्थना और भावना सीधे भगवान तक पहुंचती है।

आज मुझे वही पवित्रता, वही जुड़ाव और वही अपनापन महसूस हुआ। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं। मेरे जीवन में जो कुछ भी है, जो बीत चुका, जो अभी है और जो आगे आएगा उसके लिए मैं हमेशा आभारी हूं।" अपनी पोस्ट को खत्म करते हुए अंकिता ने लिखा, "मेरी अंतर आत्मा ईश्वर की भक्ति के लिए सदैव जाग्रत रही है, जो भी अच्छा इस सृष्टि ने मेरे लिए लिखा है, उसे पाने के लिए मैं हमेशा तैयार हूं। 

धन्यवाद भगवान। धन्यवाद सृष्टि।" भक्तामर पूजा, जैन आचार्य मानतुंगाचार्य द्वारा रचित 48 श्लोकों के दिव्य भक्तामर स्तोत्र पर आधारित एक अत्यंत प्रभावशाली विधान है, जो प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान (ऋषभदेव) को समर्पित है। यह पूजा (पूजा-अर्चना) जीवन में शांति, सकारात्मक ऊर्जा, कष्टों के निवारण और पापों को नष्ट करने के लिए की जाती है।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Ankita Lokhande

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD