Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

दर्शन रावल का रोमांटिक गाना ‘साथिया’ रिलीज, सिंगर बोले- यह एक खूबसूरत अहसास

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Darshan Raval, Saathiya
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Feb 2026

Last updated on: Feb 26, 2026, 12:30 IST

गायक-कंपोजर दर्शन रावल ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर अपना नया रोमांटिक गाना ‘साथिया’ रिलीज कर दिया है। प्यार की सादगी को महसूस कराती मधुर धुन वॉर्नर म्यूजिक इंडिया के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। गाने की रिलीज से पहले दर्शन रावल ने इसे हाल ही में वडोदरा में एक कॉन्सर्ट के दौरान लाइव परफॉर्म किया था, जहां फैंस ने इसे खूब सराहा।

‘साथिया’ एक ऐसा गाना है जो प्यार की सादगी और गहराई को बिना बड़े-बड़े शब्दों के व्यक्त करता है। दर्शन रावल ने खुद इसके बोल लिखे हैं, संगीत तैयार किया है और अपनी मधुर आवाज में इसे गाया भी है। गाने का प्रोडक्शन अनमोल डेनियल ने किया है, जबकि मिक्सिंग और मास्टरिंग हनीश तनेजा के हाथों में रही। मेकर्स का मानना है कि इस गाने की खासियत दर्शन की दिल को छू लेने वाली आवाज, बोल और शांत संगीत का बेहतरीन मेल है। 

यह ट्रैक रोमांस को फिर से ताजा और जादुई अहसास देता है। यह ट्रैक एक सुकून भरी, सॉफ्ट और मधुर धुन में लिपटा हुआ है, जो प्रेमी जोड़ों के साथ ही अन्य लोगों के लिए भी सुनने और महसूस करने के लिए परफेक्ट है। वहीं, 'बनके हवा मैं', 'नफरत', 'बेखुदी', 'कमरिया', और 'तेरी आंखों में' जैसे बेहतरीन गानों को आवाज देकर अच्छा खासा फैनबेस तैयार करने वाले सिंगर दर्शन ने नए गाने को लेकर उत्साह जताते हुए 'साथिया' पर प्रतिक्रिया दी।

गाने के बारे में दर्शन रावल ने बताया कि यह गाना न केवल उनके लिए बेहद खास है बल्कि दिल के भी करीब है। उन्होंने कहा, “साथिया वह एहसास है जो चुपचाप आपके साथ रहता है। इसमें बड़े-बड़े शब्दों की जरूरत नहीं पड़ती। यह गाना बहुत सॉफ्ट, खास और मेरे दिल के बेहद करीब है। जब आप इसे सुनते हैं तो ऐसा लगता है जैसे प्यार बस आपके पास बैठा है, बिना कुछ कहे सब कह रहा है। वास्तव में यह एक खूबसूरत अहसास की तरह है।”

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Darshan Raval , Saathiya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD