Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

तांत्रिक बन अक्षय कुमार करेंगे भूतों के साथ मस्ती, रिलीज की 'भूत-बंगला' के पहले गाने की झलक

Akshay Kumar, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Bhoot Bangla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Feb 2026

Last updated on: Feb 25, 2026, 17:14 IST

'जॉली एलएलबी 3' के साल भर बाद अक्षय कुमार एक बार अपने कॉमेडी अवतार से फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। अपनी कॉमेडी और हॉरर से भरपूर फिल्म 'भूत-बंगला' के पोस्टर और रिलीज डेट अनाउंसमेंट के बाद दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बन चुका है और इसी के साथ मेकर्स ने फिल्म के पहले गाने की झलक भी रिलीज कर दी है और साथ ही ये भी स्पष्ट कर दिया है कि पूरा गाना कब रिलीज होगा।

'भूत बंगला' का पहला गाना 'राम जी आकर भला करेंगे' का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें अभिनेता अपने तांत्रिक अवतार में दिख रहे हैं और उनके आसपास भूतों की टोली नजर आ रही है। अपकमिंग सॉन्ग हॉरर और कॉमेडी से भरा है, जिसे देखकर थोड़ा डर जरूर लगेगा, लेकिन अभिनेता के एक्सप्रेशन हंसने पर मजबूर कर देंगे। 

'राम जी आकर भला करेंगे' गाने की म्यूजिक बीट भी शानदार है और सुनकर लग रहा है कि ये सॉन्ग हिट होने वाला है। 'राम जी आकर भला करेंगे' के पूरे गाने के लिए दर्शकों को कल तक इंतजार करना होगा, क्योंकि पूरा गाना कल रिलीज होगा। अभिनेता ने गाने की जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी है। 

उन्होंने लिखा, 'मैं अपने भूतों के साथ तैयार हूं, और क्या आप हैं? 'राम जी आकर भला करेंगे' का टीजर जारी। गाना कल निकलेगा!' बता दें कि भूत-बंगला 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'भूत-बंगला' से फैंस और बॉक्स ऑफिस को बहुत सारी उम्मीदें हैं क्योंकि अभिनेता की जॉली एलएलबी 3 बॉक्स ऑफिस पर औसत रही थी लेकिन हिट नहीं हुई थी। 

बिना सुपरहिट फिल्म दिए अभिनेता को एक लंबा समय गुजर चुका है और ऐसे में 'भूत-बंगला' कुछ बड़ा कर सकती है। 'भूत-बंगला' के अलावा भी अभिनेता की बैक-टू-बैक कई फिल्में पाइपलाइन में हैं, जिसमें 'हैवान’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ शामिल है। ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को रिलीज होगी, जबकि हैवान की शूटिंग पूरी हो चुकी है लेकिन अभी रिलीज पर सस्पेंस है।

 

Tags: Akshay Kumar , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Bhoot Bangla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD