Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत

 

चंबा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा मंत्री ने किया 2.74 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

गत तीन वर्षों में शिक्षा विभाग में भरे गए 7 हजार पद, 3 हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी - रोहित ठाकुर

Rohit Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 24 Feb 2026

Last updated on: Feb 25, 2026, 12:57 IST

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज चंबा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रावमावि साहू व परौथा में 2.74 करोड़ की लागत के भवनों का विधिवत शिलान्यास किया, जिनमें 1.34 करोड़ की लागत से बनने वाला रावमावि परौथा का स्कूल भवन तथा 1.40 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला रावमावि साहू का सांइस ब्लाक भवन शामिल हैं। इस अवसर पर परौथा व साहू में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि वित्तीय चुनौतियों के वावजूद प्रदेश सरकार ने गत तीन वर्षों के सड़क, शिक्षा तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं जिनके निकट भविष्य में धरातल पर साकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा अपने  कार्यकाल के दौरान शिक्षा विभाग में 7000 पदों पर भर्ती की गई है, इसके अलावा शिक्षा विभाग से संबंधित 3000 पदों को कैबिनेट स्वीकृति देने के उपरांत भर्ती प्रक्रिया जारी है। राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा विभाग में 4000 पदों को बैचवाईज भरा गया है। 

रोहित ठाकुर ने कहा राज्य सरकार के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए ईमानदार प्रयासों की बदौलत आज हिमाचल प्रदेश का शिक्षा के क्षेत्र में 28 राज्यों में तीसरे स्थान पर है जबकि पूर्व सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश 21 वे स्थान पर था। शिक्षा मंत्री ने कहा राज्य सरकार ने प्रदेश के 140 स्कूलों में आगामी सत्र से सीबीएसई पाठ्यक्रम आरंभ करने का निर्णय लिया है  उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जिला चंबा से संबंधित प्रत्येक विकास कार्य को विशेष महत्व दे रही है।

विधानसभा क्षेत्र चंबा के विकास कार्यों के लिए विधायक नीरज नैय्यर के प्रयासों की सराहना करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि विधायक चंबा अपने क्षेत्र की विकास योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए निरंतर कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी के साथ प्रयासरत रहते हैं तथा उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि मैडीकल कालेज चंबा, मिनी सचिवालय तथा इनडोर खेल स्टेडियम जैसे बड़े विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपए की स्वीकृति मिलने के उपरांत इनके निर्माण कार्य  में तीव्रता आई है।

शिक्षा मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए की परौथा तथा साहू स्कूलों में बनने वाले भवनों की टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात इनका निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाए तथा अगले लगभग डेढ़ वर्ष के भीतर इन्हें पूरा किया जाए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश को प्राकृतिक आपदा के कारण भारी नुकसान हुआ है। 

उन्होंने कहा कि हालांकि केंद्र सरकार हिमाचल को प्राकृतिक नुकसान की भरपाई के लिए  आर्थिक सहयोग नहीं कर रही है, बावजूद इसके राज्य सरकार अपने स्तर पर  आपदा प्रभावित लोगों को आवश्यक मदद मुहैया करवाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने परौथा में विधायक नीरज नैय्यर की मांग पर कैथ से कोट तक सड़क बनाने की मांग को पूरा करने का आश्वासन देते हुए स्थानीय जनता से अपील की कि वे गांवों में बनने वाली सड़कों के लिए इस्तेमाल होने वाली जमीन की गिफ्ट डीड लोक निर्माण विभाग के नाम अवश्य करें अन्यथा किसी भी क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य संभव नहीं है।

शिक्षा मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहू में भविष्य में कॉमर्स की कक्षाएं शुरू करने की मांग सहित स्थानीय वासियों की अन्य मांगों पर भी सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने गांव वासियों की समस्याएं भी सुनी तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को उन्हें हल करने बारे दिशा निर्देश भी दिए।

कार्यक्रमों में स्थानीय विधायक नीरज नगर के अलावा उपनिदेशक स्कूल शिक्षा विकास महाजन ने भी संबोधित किया। विधायक नीरज नैय्यर  ने इससे पहले शिक्षा मंत्री का स्वागत किया  तथा  राज्य सरकार द्वारा चंबा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास  के लिए विशेष प्राथमिकता के लिए मुख्यमंत्री  ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का विशेष आभार व्यक्त किया। साथ में उन्होंने विकासात्मक परियोजनाओं सहित शिक्षा गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाने के लिए विधानसभा क्षेत्र में  किए जा रहे  विभिन्न कार्यों का उल्लेख भी किया।

इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र चंबा के विधायक नीरज नैय्यर, पूर्व विधायक  तिलक राज शर्मा व सोहनलाल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य लियाकत अली, उप मंडल दंडाधिकारी प्रियांशु खाती, एएसपी दिनेश शर्मा, उपनिदेशक स्कूल शिक्षा  विकास महाजन, अधिशासी अभियंता लोनिवि जोगिंदर सिंह, जल शक्ति जितेंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य नरदेव सिंह व विनोद सोनी, ओएसडी शिक्षा उमाकांत, शिक्षकगण,  विद्यार्थी व अभिभावक  तथा स्थानीय  गण मान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Rohit Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD