Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हैरी ब्रूक ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले बने पहले कप्तान

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, Harry Brook
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पल्लेकेले , 24 Feb 2026

Last updated on: Feb 25, 2026, 12:36 IST

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। इंग्लिश टीम की जीत के नायक कप्तान हैरी ब्रूक रहे। ब्रूक टी20 विश्व कप में बतौर कप्तान शतक लगाने और सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।  नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे हैरी ब्रूक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जमाया। 

ब्रूक ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 100 रनों की दमदार पारी खेली। हैरी ब्रूक टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाले पहले कप्तान भी बन गए हैं। ब्रूक ने क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ा है। साल 2010 में बतौर कप्तान गेल ने भारत के खिलाफ 98 रनों की पारी खेली थी।पारी की पहली ही गेंद पर फिल साल्ट के आउट होने के बाद हैरी ब्रूक नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे। 

ब्रूक शुरुआत से ही बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने दमदार शॉट्स लगाए। साल्ट और बटलर के सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद ब्रूक ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने सैम करन के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 45 रन जोड़े। वहीं, विल जैक्स के साथ भी अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। ब्रूक ने अपनी इस पारी में 196 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 10 चौके और 4 छक्के लगाए।

इससे पहले पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान की 63 रनों की दमदार पारी के बूते 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 164 रन बनाए। फरहान ने अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाए। हालांकि, उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। बाबर आजम 24 गेंदों का सामना करने के बाद महज 25 रन बनाकर आउट हुए, जबकि फखर जमान 16 गेंदों में 25 रन बनाकर आदिल रशीद का शिकार बने। 

अंतिम ओवरों में शादाब खान ने 11 गेंदों में 23 रन बनाए।इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी में लियाम डॉसन ने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन खर्च करते हुए 3 विकेट निकाले। वहीं, जोफ्रा आर्चर और जेमी ओवरटन ने दो-दो विकेट चटकाए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , Harry Brook

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD