Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जाइका परियोजना द्वितीय चरण में 12 जिलों में की जाएगी क्रियान्वित: चंद्र कुमार

बोले, 55 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर आय को बढ़ाकर 2.5 तक पहुँचाएंगे

Chander Kumar, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Kewal Singh Pathania
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 24 Feb 2026

Last updated on: Feb 25, 2026, 11:56 IST

कृषि मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने कहा कि जाइका परियोजना द्वितीय चरण में हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों के 296 स्थलों पर क्रियान्वित की जाएगी। इसका लक्ष्य वर्तमान 55 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर आय को बढ़ाकर ₹2.5 लाख प्रति हेक्टेयर तक पहुँचाना है ताकि हिमाचल के किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी हो सके। मंगलवार को धर्मशाला के धौलाधार हाइट्स के सभागार में आयोजित जाइका सहायतित कृषि परियोजनाओं की प्रथम दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कृषि मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने कहा कि  भौगोलिक, सामाजिक एवं जलवायु संबंधी अनेक चुनौतियों के बावजूद जाइका परियोजना ने सिंचाई प्रणालियों के निर्माण और सतत कृषि प्रणाली स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि संभव हुई है।

उन्होंने कहा कि परियोजना का द्वितीय चरण पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट, फूड प्रोसेसिंग और मजबूत विपणन व्यवस्था पर विशेष ध्यान देगा। प्रथम चरण में जहाँ फसल विविधीकरण पर जोर था, वहीं अब द्वितीय चरण में कार्यक्षेत्र को और विस्तारित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में विकसित प्रशिक्षित मानव संसाधन एवं विशेषज्ञता का उपयोग अब द्वितीय चरण में समग्र कृषि विकास के लिए किया जाएगा। 

शिटाके मशरूम, मटर, टमाटर, हल्दी, लहसुन, ऑफ-सीजन सब्जियाँ एवं मसाले जैसे उच्च मूल्य वाली फसलों को उपयुक्त क्षेत्रों में प्रोत्साहित किया जा रहा है। परियोजना के अंतर्गत आजीविका गतिविधियाँ, पोषण, खाद्य प्रसंस्करण एवं विपणन पर विशेष बल दिया जाएगा। उच्च-प्रौद्योगिकी कृषि, उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना, पॉलीहाउस एवं मृदाहीन खेती जैसी नई तकनीकें भी लाई गई हैं। 

मसाला पार्क एवं आलू प्रसंस्करण इकाई की स्थापना प्रदेश में की जा रही है। इस अवसर पर उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के गत चार वर्षों में कृषि क्षेत्र में कई नई योजनाएँ प्रारंभ की गई हैं और बजट में वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में भी कदम उठाए गए हैं। 

इस अवसर पर जाइका इंडिया के मुख्य प्रतिनिधि ताकेउची ताकुरो ने कहा कि जाइका प्रोजेक्ट हिमाचल में कृषि विविधिकरण की दिशा में किसानों को हरसंभव मदद मुहैया करवाएगा ताकि कृषि के क्षेत्र में हिमाचल आगे बढ़ सके। इससे पहले  परियोजना निदेशक डॉ. सुनील चैहान ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए जाइका परियोजना को लेकर विस्तार से जानकारी प्रदान की तथा प्रोजेक्ट को लेकर प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत की।

मुख्यातिथि ने 100 सिंचाई प्रणालियों एव विजिन विजिट पर आधारित कॉफी टेबल्स बुक के विमोचन भी किए। इस अवसर पर जाइका की विकास प्रतिनिधि निष्ठा बेंगुरलेकर ने भी प्रेजेंटेशन प्रस्तुत की। इस अवसर पर जाइका के वरिष्ठ प्रतिनिधि वाकामात्सु एजी, बागबानी विश्वविद्यालय के कुलपति डा राजेश्वर चंदेल, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, एपीएमसी के चेयरमैन निशु मोंगरा सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Chander Kumar , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Kewal Singh Pathania

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD