Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

चंडीगढ़ में MY भारत द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

Vinay Kumar, District Youth Officer, MY Bharat, MY Bharat Chandigarh, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Feb 2026

Last updated on: Feb 25, 2026, 11:37 IST

MY Bharat, Ministry of Youth Affairs & Sports, भारत सरकार के तत्वावधान में, 23 एवं 24 फरवरी 2026 को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर–7, Chandigarh में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 15–29 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह खेल प्रतियोगिता FIT India Movement के दृष्टिकोण के अनुरूप आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य युवाओं में शारीरिक फिटनेस, अनुशासन एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है। बालकों के लिए वॉलीबॉल, बैडमिंटन एवं 400 मीटर दौड़ तथा बालिकाओं के लिए रस्साकशी, बैडमिंटन एवं 200 मीटर दौड़ की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

श्री विनय कुमार, जिला युवा अधिकारी, MY भारत चंडीगढ़ ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट शारीरिक गतिविधि एवं खेलों के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में व्यक्तित्व विकास, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

श्री सचिन सिंगला, सहायक जनसंपर्क अधिकारी (डीपीआर), चंडीगढ़ प्रशासन ने समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं को प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करने हेतु MY भारत की सराहना की।

प्रतियोगिताओं में शेर-ए-पंजाब यूथ क्लब ने वॉलीबॉल का खिताब जीता। मोहित वर्मा एवं रागिनी ने क्रमशः बालक एवं बालिका वर्ग में बैडमिंटन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरीश ने 400 मीटर दौड़ में विजय हासिल की, जबकि गुरप्रीत ने 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी प्रतियोगिता में श्रीष्टि कर्मा फाउंडेशन यूथ क्लब विजेता रहा।

कार्यक्रम को परवाज़ फाउंडेशन यूथ क्लब, युवा स्तंभ यूथ क्लब तथा ग्लोबल यूथ फेडरेशन यूथ क्लब का सहयोग प्राप्त हुआ। यह आयोजन ‘ग्रीन इवेंट’ के रूप में भी संपन्न हुआ, जिसमें Bisleri International ने रीसाइकिल पार्टनर के रूप में प्लास्टिक कचरे के संग्रहण एवं पुनर्चक्रण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की।

 

Tags: Vinay Kumar , District Youth Officer , MY Bharat , MY Bharat Chandigarh , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD