Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

तांत्रिक लुक में अक्षय कुमार, 'भूत बंगला' ने बढ़ाया हॉरर-कॉमेडी का रोमांच

Akshay Kumar, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Bhoot Bangla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Feb 2026

Last updated on: Feb 24, 2026, 16:43 IST

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' की घोषणा के बाद से ही यह प्रोजेक्ट लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस हॉरर-कॉमेडी के जरिए अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की हिट जोड़ी करीब 16 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ लौट रही है। इससे पहले दोनों ने 'हेरा फेरी' और 'भागम भाग' जैसी फिल्मों में साथ काम किया था, जिन्हें आज भी पसंद किया जाता है।

ऐसे में 'भूत बंगला' को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। फिल्म की रिलीज डेट पहले ही घोषित की जा चुकी है, लेकिन अब अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया मोशन पोस्टर साझा किया है। इस मोशन पोस्टर में अक्षय कुमार का अंदाज बिल्कुल अलग और डरावना नजर आ रहा है। पोस्टर में वह एक खौफनाक सिंहासन पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। 

इस सिंहासन को खास तौर पर डरावना बनाने के लिए उस पर भूतों के सिर जैसी आकृतियां बनाई गई हैं। इस पर बैठे अक्षय ने आंखों पर काला चश्मा लगाया हुआ है और गले के साथ-साथ हाथों में कई रुद्राक्ष और अन्य मालाएं पहनी हुई हैं। एक हाथ में वह माला जपते दिखाई देते हैं, जिससे उनका लुक किसी तांत्रिक जैसा लगता है। उन्होंने धोती पहनी हुई है। 

बैकग्राउंड में हल्का अंधेरा और धुंधला माहौल है, जो इस सस्पेंस को बनाए रख रहा है। इस पोस्टर को साझा करते हुए अक्षय कुमार ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा, जिसने फैंस की जिज्ञासा को बढ़ा दिया है। कैप्शन में लिखा गया है, "दस को देंगे दस्तक, इंतजार करो तब तक। मस्ती शुरू होने दो।" 'भूत बंगला' फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। 

मोशन पोस्टर के सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में उत्साह जताना शुरू कर दिया। फैंस ने अक्षय और प्रियदर्शन की वापसी को लेकर खुशी जाहिर की। एक फैन ने कमेंट में लिखा, ''यानी अब मुझे 'भूल भुलैया' जैसी कॉमेडी फिल्म फिर से देखने को मिलेगी।'' वहीं, दूसरे फैन ने लिखा, ''मैं रिलीज डेट को लेकर काउंटडाउन शुरू कर रहा हूं।'' अन्य फैंस ने अक्षय के इस नए लुक को 'खतरनाक' और 'एकदम अलग' बताया।

 

Tags: Akshay Kumar , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Bhoot Bangla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD