Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुख्यमंत्री हेल्थ स्कीम ; विधायक कुलवंत सिंह ने 11 रजिस्ट्रेशन सेंटर्स का किया दौरा

Kulwant Singh Mohali, SAS Nagar, Mohali, SAS Nagar Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Mukh Mantri Sehat Yojna
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबजादा अजीत सिंह नगर , 22 Feb 2026

Last updated on: Feb 23, 2026, 16:18 IST

विधानसभा हलका मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह ने मुख्यमंत्री हेल्थ स्कीम को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से आज विभिन्न सेवा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विधायक ने जुझार नगर, फेज़-6, मोहाली गांव, फेज़-1, फेज़-3B1, फेज़-10, सेक्टर-66, बाकरपुर, सनेटा, सेक्टर-79 और सेक्टर-77 में चल रहे रजिस्ट्रेशन सेंटर्स का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य में सर्वांगीण विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की बेहतर स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री हेल्थ स्कीम शुरू की गई है, जिसके तहत पात्र परिवारों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत बड़े स्तर पर रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है ताकि सभी लाभार्थियों के कार्ड शीघ्र तैयार किए जा सकें और आवश्यकता पड़ने पर वे सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ्त इलाज प्राप्त कर सकें। विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं और सेवा केंद्रों पर रजिस्ट्रेशन का कार्य संतोषजनक ढंग से चल रहा है।

उन्होंने कहा कि कोई भी परिवार इस योजना से वंचित न रहे, इसके लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक भी लोगों को जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। विधायक कुलवंत सिंह ने आगे कहा कि पंजाब भर में चल रहे मोहल्ला क्लीनिकों में प्रतिदिन हजारों लोग विशेषज्ञ डॉक्टरों से अपनी जांच करवा रहे हैं, जहां मुफ्त दवाइयां और आवश्यक टेस्ट भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

मोहाली शहर के विकास संबंधी प्रश्न पर उन्होंने कहा कि शहर का समग्र विकास योजनाबद्ध तरीके से हो रहा है। ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए इंडस्ट्रियल एरिया को जोड़ने वाली लिंक रोड का निर्माण किया जा रहा है तथा नए चौक भी विकसित किए जा रहे हैं।

इस मौके पर पूर्व पार्षद राजेंद्र प्रसाद शर्मा (ब्लॉक प्रेसिडेंट), जसपाल सिंह, डॉ. कुलदीप सिंह, जसपाल सिंह मटौर, अकविंदर सिंह गोसल, गुरप्रीत सिंह बरियाली, अवतार सिंह मौली बैदवान, हरविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह गोगी, शरणजीत कौर (ब्लॉक प्रेसिडेंट), इकबाल सिंह (सरपंच), पंकज हांडा, अरुण गोयल, एडवोकेट जसवीर सिंह, सुखविंदर सिंह (सरपंच बाकरपुर), सुरजीत सिंह बाकरपुर, गुरदेश सिंह (सरपंच), निर्मेल सिंह, गुरप्रीत सिंह बैंस, कुलवंत कौर कोमल और मोनिका ठाकुर भी उपस्थित थे।

 

Tags: Kulwant Singh Mohali , SAS Nagar , Mohali , SAS Nagar Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Mukh Mantri Sehat Yojna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD