Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

टी20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड ने किया जीत के साथ सुपर-8 का आगाज, श्रीलंका को 51 रनों से हराया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, Will Jacks, Adil Rashid
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पल्लेकेले , 22 Feb 2026

Last updated on: Feb 23, 2026, 15:31 IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से हराया। रविवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड से मिले 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 16.4 ओवर में सिर्फ 95 रन बनाकर सिमट गई। इंग्लैंड के गेंदबाजों के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए। टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। 

श्रीलंका की तरफ से कप्तान दासुन शनाका ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। हालांकि, उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। शनाका के अलावा कामिंदु मेंडिस ने 13 रनों का योगदान दिया, जबकि दुनिथ वेल्लालगे ने 10 रन बनाए। गेंदबाजी में इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स ने 4 ओवर में सिर्फ 22 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। 

वहीं, जोफ्रा आर्चर और लियाम डॉसन ने दो-दो विकेट चटकाए। आदिल रशीद ने भी 3.4 ओवर में महज 13 रन खर्च करते हुए 2 विकेट निकाले। श्रीलंका को हराने के साथ ही इंग्लैंड सुपर-8 के दूसरे ग्रुप में टॉप पर पहुंच गई है। इससे पहले टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जोस बटलर सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए, तो जैकब बेथेल 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

टॉम बैंटन का निराशाजनक प्रदर्शन इस मैच में भी जारी रहा और वह 6 रन बनाकर रनआउट हुए। कप्तान हैरी ब्रूक भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके और 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सैम करन ने 11 रनों का योगदान दिया, जबकि विल जैक्स ने 14 गेंदों में 21 रन बनाए। हालांकि, फिल साल्ट ने एक छोर संभाले रखा और उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 40 गेंदों में 62 रनों की दमदार पारी खेली। 

साल्ट की पारी के बूते इंग्लैंड 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 146 रन लगाने में सफल रही। श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी में दुनिथ वेल्लालगे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में महज 26 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं, दिलशान मदुशंका और महेश तीक्षणा ने दो-दो विकेट चटकाए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , Will Jacks , Adil Rashid

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD