Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

मनोहर लाल ने किया महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी का दौरा

Manohar Lal Khattar, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

करनाल , 21 Feb 2026

Last updated on: Feb 23, 2026, 13:12 IST

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री तथा ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल ने आज नेशनल हाईवे-44 स्थित महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी करनाल का दौरा किया और निर्माणाधीन भवन की प्रगृति के बारे में जानकारी ली। केंद्रीय मंत्री ने एमएचयू के मेन कैंपस के लिए बन रहे निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण किया और निर्धारित समय में भवन का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने बताया कि करनाल में महाराणा प्रताप के नाम से यह बागवानी विश्वविद्यालय क्षेत्र में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने में अपनी महत्ती भूमिका निभा रहा है, विश्वविद्यालय का उदेश्य उन्नत बागवानी तकनीकों का विकास करना ओर कृषि क्षेत्र में अनुसंधान को प्रोत्साहित करना है। इस उदेश्य में भी विश्वविद्यालय तेजी से कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा फलों व सब्जियों की खेती को बढ़ावा देने व मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहित करने के लिए कई तरह की रियायतें व सुविधाएं दे रही है। सरकार द्वारा बागवानी को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा सब्जियों व फलों के लिए भावांतर भरपाई योजना लागू की। इससे बाजार में फलों व सब्जियों के भावों में गिरावट के समय किसानों को जोखिम से मुक्त किया गया है। प्रदेश में फल, फूल ओर सब्जियों को बेचने के लिए किसानों को दूर न जाना पड़े, इसलिए सरकार द्वारा विशेष मंडियां भी बनाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि किसानों की आय दोगुणी हो। इसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा किसानों की भलाई के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही है, जिनका सीधा फायदा किसान भाईयों को मिल रहा है। 

उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे प्राकृतिक खेती की ओर भी बढ़े, जो प्राकृतिक जैव विविधता को बनाएं रखने में सहायक भी है। इस अवसर पर कुलपति प्रो. सुरेश  मल्होत्रा, कुलसचिव डॉ. सुरेंद्र सिंह, ईओ सुरेश सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD