Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

'एक्यूज्ड' का दमदार टीजर आउट, क्या डॉक्टर गीतिका बचा पाएंगी अपना सम्मान?

Bollywood, OTT, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Accused, Accused Teaser, Konkona Sen Sharma, Pratibha Ranta, Netflix
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Feb 2026

Last updated on: Feb 21, 2026, 16:25 IST

नेटफ्लिक्स ने फरवरी की शुरुआत में अपने आगामी प्रोजेक्ट की घोषणा की थी, जिसमें एक नाम अभिनेत्री कोंकणा सेन की सस्पेंस-थ्रिलर ड्रामा फिल्म 'एक्यूज्ड' भी थी। शनिवार को मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी कर दिया है। इसमें दिखाया गया है कि क्या होता है जब यकीन टूट जाता है और सोच असलियत को बदलने लगती है।

अनुभूति कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले रिलीज किया जाएगा। इसमें कोंकणा और प्रतिभा रांटा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 1 मिनट 56 सेकंड का ट्रेलर काफी शानदार है। फिल्म की कहानी एक मशहूर और सम्मानित डॉक्टर डॉ. गीतिका सेन (कोंकणा सेन शर्मा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक गायनेकोलॉजिस्ट और सर्जन हैं। 

उनकी जिंदगी तब बिखरने लगती है, जब उनके खिलाफ सेक्शुअल मिसकंडक्ट के गंभीर आरोप लगते हैं। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है और सोशल मीडिया व पब्लिक की राय तेज होती जाती है, उनके निजी रिश्तों में दरार पड़ने लगती है, खासकर प्रतिभा के साथ। फिल्म में प्रतिभा और कोंकणा लव पार्टनर होते हैं। फिल्म जल्दबाजी में जवाब नहीं देती, बल्कि दर्शकों को अपने पूर्वाग्रहों का सामना करने और सच की नाजुकता पर सोचने के लिए मजबूर करती है।

ट्रेलर के बारे में निर्देशक अनुभूति ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के जरिए मैं दिखाना चाहती थी कि जब हमें क्लैरिटी नहीं मिलती तो क्या होता है। उन्होंने कहा, "यह ट्रेलर फिल्म में मौजूद इमोशनल शांति और बेचैनी को दिखाता है। मैं नेटफ्लिक्स की शुक्रगुजार हूं कि उसने एक ऐसी कहानी को सपोर्ट किया जो आसान जवाबों को रोकती है और कन्फ्यूजन को हवा देती है।"

वहीं, ट्रेलर को लेकर अभिनेत्री कोंकणा ने कहा, "गीतिका एक ऐसी औरत है, जिसे अपना काम, क्रेडिबिलिटी और स्पेस को कंट्रोल करने की आदत है। जांच के दौरान उसका अंदर से टूटना मुझे बहुत भावुक कर गया। खुशी है कि नेटफ्लिक्स ऐसी कहानी ला रहा है, जो तमाशे की बजाय परफॉर्मेंस और चुप्पी पर भरोसा करती है।"

प्रतिभा रांटा ने कहा, "मीरा का रोल निभाना मतलब, उस उलझी हुई जगह पर रहना जहां आप भरोसा करना चाहते हैं, लेकिन आपका दिल पक्का नहीं होता। मुझे बहुत खुशी है कि नेटफ्लिक्स औरतों के बारे में इस तरह की असली, कॉम्प्लिकेटेड कहानियां बताता है।" फिल्म 'एक्यूज्ड' 27 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

 

Tags: Bollywood , OTT , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Accused , Accused Teaser , Konkona Sen Sharma , Pratibha Ranta , Netflix

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD