Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत राज्य में 9 लाख स्वास्थ्य कार्ड जारी : स्वास्थ्य मंत्री

कहा, योजना का उद्देश्य मैडीकल इमरजेंसी के दौरान परिवारों के वित्तीय बोझ को पूरी तरह कम करना

Dr Balbir Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Mohinder Bhagat, Balkar Singh, Inderjit Kaur Mann, Mukh Mantri Sehat Yojna
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 20 Feb 2026

Last updated on: Feb 21, 2026, 12:50 IST

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. बलवीर सिंह ने आज कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत राज्य में अब तक करीब 9 लाख स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा चुके है और पंजाब सरकार द्वारा राज्य के प्रत्येक परिवार को इस योजना के तहत कवर करने के लिए पूरी सक्रियता से काम किया जा रहा है। यहां जिला प्रशासकीय कम्प्लैक्स में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना संबंधी विस्तृत समीक्षा बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री, जिनके साथ पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत, विधायक बलकार सिंह, विधायक इंदरजीत कौर मान, जिला योजना समिति के चेयरमैन अमृतपाल सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसवीर सिंह और सिविल सर्जन डा.राजेश गर्ग भी मौजूद थे, ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों का इलाज मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत मुफ्त हो रहा है।

डा. बलवीर सिंह ने कहा कि इस योजना को राज्य के लोगों द्वारा भरपूर समर्थन दिया जा रहा है और रजिस्ट्रेशन के लिए बड़ी संख्या में लोग रोजाना पहुंच रहे है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत एनरोलमेंट में तेजी लाई गई है और मौजूदा समय रोजाना करीब 60 हजार स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा रहे है। 

उन्होंने कहा कि इस काम को और गति देने के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात करने के साथ-साथ अतिरिक्त मशीनरी लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में रजिस्ट्रेशन कैंपों की संख्या में भी वृद्धि की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा बीमा पार्टनर को 500 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके है ताकि सभी सूचीबद्ध अस्पतालों को निर्धारित समय के अंदर भुगतान सुनिश्चित किया जा सके। 

उन्होंने यह भी बताया कि इस वक्त अस्पतालों का 31 जनवरी, 2026 तक का कोई बकाया नहीं है। डा. बलवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत प्रति परिवार सालाना 10 लाख रुपये तक के नकदी रहित इलाज की सुविधा दी जा रही है। 

उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य मैडीकल इमरजेंसी के दौरान परिवारों के वित्तीय बोझ को पूरी तरह कम करना है। उन्होंने राज्य के लोगों को बिना देरी योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की। इससे पहले जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने जिले में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत की जा रही रजिस्ट्रेशन का जायजा लिया। 

उन्होंने जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, कॉमन सर्विस सेंटर्स, सेवा केंद्र और अन्य संबंधित विभागों को और बेहतर तालमेल से काम करने की हिदायत की ताकि इस लोक-हितू योजना को प्रभावशाली ढंग से लागू करते हुए राज्य के प्रत्येक व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने अकेले-अकेले सी.एस.सी. की कार्यगुणरिता को और बेहतर बनाने के लिए एस.डी.एमज और एस.एम.ओज को सी.एस.सी. को विजिट करने के लिए भी कहा ताकि उन्हें रजिस्ट्रेशन में अगर कोई दिक्कत आ रही है तो उसे तुरंत दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जालंधर में हर रोज 10 हजार स्वास्थ्य कार्ड बनने लग जाएंगे।

इस मौके पर 'आप' नेता राजविंदर कौर थियाड़ा, नितिन कोहली, दिनेश ढल्ल, पिंडर पंडोरी, प्रि.प्रेम कुमार, समूह एस.डी.एमज के अलावा स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, सेवा केंद्र और सी.एस.सी. के अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Dr Balbir Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Mohinder Bhagat , Balkar Singh , Inderjit Kaur Mann , Mukh Mantri Sehat Yojna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD