Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'आप' यूथ विंग ने निकाली 'शुक्राना यात्रा', भारी संख्या में युवा हुए शामिल

नशे के दलदल से निकालकर युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देना हमारा लक्ष्य:गोल्डी

Parminder Singh Goldy, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Prabhjot Kaur
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Feb 2026

Last updated on: Feb 21, 2026, 12:37 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के यूथ विंग द्वारा शुक्रवार को प्रदेश कार्यकारी प्रधान परमिंदर सिंह गोल्डी की अध्यक्षता में शुक्रवार को विशाल 'शुक्राना यात्रा' का आयोजन किया गया। युवाओं के भारी उत्साह और एकजुटता के साथ यह यात्रा खरड़ से शुरू होकर श्री दरबार साहिब, अमृतसर में संपन्न हुई। इस दौरान पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार की जनहितकारी नीतियों को घर-घर तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

यात्रा में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, जालंधर कैंट की इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा, योजना बोर्ड के जिला इंचार्ज अमृतपाल सिंह और चेयरमैन मंगल सिंह बस्सी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। नेताओं ने युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें पार्टी की असली ताकत बताया और कहा कि युवाओं की ऊर्जा ही राज्य में सकारात्मक बदलाव की नींव है।

अपने संबोधन में गोल्डी ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया, प्रदेशाध्यक्ष अमन अरोड़ा और आप नेता शैरी कल्सी का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने युवाओं पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर खरा उतरते हुए संगठन को और अधिक गतिशील और मजबूत बनाएंगे।

गोल्डी ने घोषणा की कि युवाओं को रचनात्मक कार्यों से जोड़ने के लिए पार्टी की ओर से वार्डों और गांवों में लगभग 16,000 यूथ क्लब स्थापित किए जा रहे हैं। इन क्लबों के माध्यम से युवाओं को समाज सेवा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और कौशल विकास के अवसर प्रदान किए जाएंगे, जिससे उन्हें भविष्य के नेतृत्व के लिए एक बेहतर मंच मिल सके।

राज्य सरकार की प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए गोल्डी ने कहा कि गांवों और वार्डों में खेल के मैदानों का विकास किया जा रहा है ताकि युवा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ और आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे 'रंगला पंजाब' के सपने को साकार करने के लिए आगे आएं।

 

 

Tags: Parminder Singh Goldy , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Prabhjot Kaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD