Tuesday, 16 June 2026

 

 

खास खबरें जीएनएफसी के 50 साल : भूपेंद्र पटेल ने 2047 के लिए 70,000 करोड़ रुपए का विजन रखा विभिन्न कर्मचारी एसोसिएशनों की सभी जायज़ मांगें जल्द पूरी की जाएंगी : हरपाल सिंह चीमा पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश की 'ग्रेट ग्रीन वॉल' पहल के लिए केंद्र से मांगी मदद अकाल तख्त साहिब से टकराव न करें भगवंत मान, जिन्होंने टकराव किया उनका कुछ नहीं बचा : केवल सिंह ढिल्लों डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने 50 युवाओं के लिए पब्लिक पॉलिसी इंटर्नशिप शुरू की जीटीए के कामकाज में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच की जाएगी : मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा "गुरु द्रोही" घोषित भगवंत मान को एक पल भी कुर्सी पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं : तरुण चुग कामाख्या मंदिर में 22 जून से शुरू होगा अंबुबाची मेला, तीन दिन बंद रहेंगे कपाट पंजाब पुलिस द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित ‘छबील’ लगाई गई एलपीयू ने 7वें एलपीयू नेस्ट स्टडी ग्रांट अवार्ड समारोह में 58 होनहार छात्रों को ₹58 लाख के स्टडी ग्रांट दिए पंजाब मंडी बोर्ड ने स्थापित किए विकास के नए कीर्तिमान : हरचंद सिंह बरसट सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हब बनेगा आंध्र प्रदेश, चंद्रबाबू नायडू ने सिंगापुर के निवेशकों को दिया न्योता जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे फ्रांस के एवियन 4 और 5 जुलाई को होगा बोह घाटी युवा उत्सव : केवल सिंह पठानिया लगातार तीसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 0.71 प्रतिशत की बढ़त; निफ्टी 24,000 स्तर के करीब एस.आई.आर. कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बी.एल.ओज. को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग : आशिका जैन ओम बिरला ने नई दिल्ली में विकसित भारत युवा संसद 2026 का उद्घाटन किया फ्रांस में जी-7 समिट से पहले नरेंद्र मोदी जिनेवा पहुंचे पटना कोचिंग विवाद पर चिराग पासवान बोले- कहीं न कहीं गड़बड़ी हुई है, निष्पक्ष जांच होनी चाहिए बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक लेकर सोशल मीडिया पर छाईं शरवरी, बचपन की तस्वीर वाले केक ने खींचा ध्यान माइक्रोसॉफ्ट और आईआईएम लखनऊ में चितकारा यूनिवर्सिटी के स्टार्टअप्स ने दिखाई प्रतिभा

 

नरेंद्र मोदी ने पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात की

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Peter Pellegrini
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Feb 2026

Last updated on: Feb 21, 2026, 11:37 IST

नई दिल्ली में 16 से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति श्री पीटर पेलग्रिनी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात है। इस बैठक ने दोनों नेताओं को भारत-स्लोवाक संबंधों के सभी आयामों की समीक्षा करने और पारस्परिक हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान किया।

दोनों नेताओं ने हाल ही में आयोजित भारत-ईयू शिखर सम्मेलन से बनी सकारात्मक गति पर गौर किया और प्राथमिक क्षेत्रों में संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए संयुक्त भारत-ईयू व्यापक रणनीतिक एजेंडा को अपनाए जाने के साथ-साथ भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते के ऐतिहासिक नतीजों का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय आर्थिक और वाणिज्यिक संबंधों की बढ़ती रफ्तार पर संतोष व्यक्त किया और स्टार्टअप्स, सूचना प्रौद्योगिकी, परमाणु ऊर्जा सहित नवीकरणीय ऊर्जा, विनिर्माण, रक्षा, अंतरिक्ष और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में अवसर तलाशने पर सहमति व्यक्त की।

दोनों नेताओं ने आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस और भविष्य की तकनीकों के साथ ही साथ डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना में सहयोग की बेहतर संभावनाओं पर भी गौर किया, जो भारत के  “सभी के लिए एआई” विजन और स्लोवाकिया के डिजिटल रूपांतरण और उद्योग 4.0 पर फोकस से मेल खाता है। 

प्रधानमंत्री श्री मोदी और राष्ट्रपति श्री पेलग्रिनी ने जनता के बीच आपसी संपर्क, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहरायी। राष्ट्रपति श्री पेलग्रिनी ने स्लोवाकिया में भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की और दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच आवाजाही बढ़ाने की दिशा में जारी प्रयासों का स्वागत किया।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Peter Pellegrini

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD