Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

झारखंड विधानसभा : हेमंत सोरेन ने राज्य में अंगदान पर प्रभावी कानून बनाने की घोषणा की

Hemant Soren, Chief Minister of Jharkhand, Jharkhand, Ranchi, Jharkhand Mukti Morcha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 20 Feb 2026

Last updated on: Feb 21, 2026, 11:29 IST

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर दो दिनों तक चली चर्चा का शुक्रवार को जवाब देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंगदान को लेकर राज्य में प्रभावी कानून बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि केंद्र स्तर पर कानून और नीति मौजूद होने के बावजूद जमीनी स्तर पर अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहे हैं।

राज्य सरकार कानूनी ढांचा मजबूत करने के साथ व्यापक जन-जागरूकता अभियान भी चलाएगी, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर जीवनदान मिल सके। मुख्यमंत्री ने केरल की 10 माह की बच्ची आलिन शेरिन अब्राहम के अंगदान का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं समाज को इंसानियत का संदेश देती हैं। जब किसी की जान बचाने की बात होती है तो धर्म और जाति की सीमाएं समाप्त हो जाती हैं।

उन्होंने इसे मानवता का सर्वोच्च उदाहरण बताते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में ठोस पहल करेगी। सीएम ने वर्ष 2050 तक झारखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य दोहराते हुए कहा कि सरकार दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है और अंगदान पर प्रस्तावित कानून इसी व्यापक दृष्टि का हिस्सा है। उन्‍होंने कहा कि झारखंड के 25 वर्षों के बजट सत्र के इतिहास में यह पहला अवसर है जब राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष की ओर से एक भी संशोधन प्रस्ताव नहीं लाया गया। 

इससे स्पष्ट है कि विपक्ष बाहर बयानबाजी करता है, लेकिन सदन के भीतर कोई ठोस पहल नहीं करता। सरकार कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर काम कर रही है और उसकी उपलब्धियां जनता को दिखाई दे रही हैं। मुख्यमंत्री का भाषण शुरू होते ही प्रमुख विपक्षी दल भाजपा के विधायकों ने सदन का बायकॉट कर दिया। विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “पेड़ बबूल का लगाएंगे तो आम कहां से फलेगा? 

बबूल का पेड़ आप लोगों ने लगाया था, जिसे हटाकर हमने आम लगाया है।” उन्होंने कहा कि पहले झारखंड दूसरे राज्यों के मॉडल अपनाता था, लेकिन अब राज्य की योजनाओं की चर्चा दूसरे प्रदेशों में हो रही है। सीएम ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद सरकार सामाजिक सुरक्षा, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दे रही है।

हेमंत सोरेन ने देश में बढ़ते कर्ज और केंद्र की धान क्रय नीति पर विपक्ष से सवाल किया कि यदि बाहरी राज्यों से धान आएगा तो स्थानीय किसानों का भविष्य क्या होगा। जेपीएससी की उम्र सीमा से जुड़े मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस विषय को गंभीरता से ले रही है और सकारात्मक निर्णय की दिशा में पहल हो रही है। सीएम ने कहा कि सरकार के कामकाज पर नजर रखना विपक्ष की जिम्मेदारी है, लेकिन उनकी अनुपस्थिति जनता के प्रति उदासीनता दर्शाती है।

 

Tags: Hemant Soren , Chief Minister of Jharkhand , Jharkhand , Ranchi , Jharkhand Mukti Morcha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD