Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

विधानसभा की एससी, एसटी व बीसी कल्याण समिति द्वारा केंद्र व राज्य सरकार की कल्याण योजनाओं का मूल्यांकन

विधायक सरबजीत कौर माणूके, डॉ. जसबीर सिंह संधू, इंजीनियर अमित रतन, मास्टर जगसीर सिंह, डॉ. नछत्तर पाल, बलविंदर सिंह धालीवाल, दलवीर सिंह टोंग ने अधिकारियों के साथ की बैठक

Saravjit Kaur Manuke, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Dr Jasbir Singh Sandhu, Amit Ratan, Jagseer Singh, Dr Nachhatar Pal, Balwinder Singh Dhaliwal, Dalbir Singh Tong
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 19 Feb 2026

Last updated on: Feb 20, 2026, 16:02 IST

पंजाब विधानसभा की अनुसूचित जातियों (एससी), अनुसूचित जनजातियों (एसटी) और पिछड़ी श्रेणियों (बीसी) की भलाई के लिए गठित समिति ने वीरवार को बचत भवन, लुधियाना में जिला प्रशासन के अधिकारियों से केंद्र और पंजाब सरकार की ओर से इन वर्गों के लिए चलाई जा रही कल्याण योजनाओं का मूल्यांकन किया। इस दौरान पुलिस कमिश्नर लुधियाना तथा वरिष्ठ पुलिस कप्तान (एसएसपी) लुधियाना (देहाती) के अधिकारियों के साथ एससी वर्ग से संबंधित प्राप्त शिकायतों और एट्रोसिटी मामलों की संपूर्ण रिपोर्ट का निरीक्षण भी किया गया।

इस उच्चस्तरीय समिति की अध्यक्षता जगराओं से विधायक सरबजीत कौर माणूके ने की। समिति में अमृतसर पश्चिम से विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू, बठिंडा देहाती से विधायक इंजीनियर अमित रतन, भुच्चो से विधायक मास्टर जगसीर सिंह, नवांशहर से विधायक डॉ. नछत्तर पाल, फगवाड़ा से विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल तथा बाबा बकाला से विधायक दलवीर सिंह टोंग शामिल हुए।समिति ने विभिन्न कल्याण योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र व पंजाब सरकार की कल्याण योजनाओं का पूरा लाभ निचले स्तर तक उन जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाए, जो इसके पात्र हैं।

समिति ने पुलिस कमिश्नर लुधियाना और वरिष्ठ पुलिस कप्तान (एसएसपी) लुधियाना (देहाती) के पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और पिछड़ी श्रेणियों से संबंधित उनके कार्यालयों में लंबित पड़ी शिकायतों का 15 दिनों के भीतर निपटारा कर इसकी रिपोर्ट पंजाब विधानसभा, चंडीगढ़ को भेजी जाए।सरबजीत कौर माणूके ने कहा, “हम सभी का यह कर्तव्य बनता है कि हम अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और पिछड़ी श्रेणियों की भलाई के लिए अपना पूरा योगदान दें और इन वर्गों  को ऊपर उठाने के लिए निष्ठा से कार्य करें।” 

उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार किया जाए तथा विशेष कैंप लगाकर लोगों को जागरूक कर उन्हें योजनाओं का लाभ अवश्य पहुंचाया जाए।विधानसभा समिति ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एससी, एसटी और बीसी वर्ग को सरकार की कल्याण योजनाओं व सुविधाएं देने में कोई कमी न छोड़ी जाए।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए समिति की अध्यक्ष व जगराओं की विधायक सरबजीत कौर माणूके ने कहा कि सबसे पहले एससी एक्ट और एट्रोसिटी मामलों की समीक्षा की गई, जिनमें एफआईआर दर्ज होने और मामलों के निपटारे की स्थिति पर चर्चा हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर मामलों में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और कई मामलों में चालान पेश किए जा चुके हैं। 

जिन मामलों में चालान लंबित हैं, उनके लिए 15 दिन का समय दिया गया है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि दूसरा मुख्य मुद्दा विशेष जरूरतों वाले व्यक्तियों से संबंधित था। कई बार ऐसे व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसलिए सरकार की ओर से एंबुलेंस उपलब्ध करवाने का सुझाव दिया गया, ताकि आशा वर्कर जरूरतमंद व्यक्ति की जानकारी देकर उसे अस्पताल पहुंचाने में सहायता कर सकें और परिवार को परेशानी से बचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि तीसरा मुख्य मुद्दा यह था कि जब एससी वर्ग से संबंधित व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर पुलिस विभाग में आता है, तो उसे किस प्रकार सहायता दी जाती है, इस पर भी पुलिस अधिकारियों से विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा छात्रवृत्ति और एट्रोसिटी पीड़ितों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता पर भी चर्चा हुई। पुलिस प्रशासन ने विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन के सहयोग से इन लाभों को सीधे पात्र लोगों के घरों तक पहुंचाया जाएगा।

बैठक से पहले डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन और पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने समिति का स्वागत किया। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) राकेश कुमार ने समिति को भरोसा दिलाया कि उनके सभी निर्देशों को पूरी तरह लागू किया जाएगा।बैठक में एडीसी (शहरी विकास) रुपिंदर पाल सिंह, सहायक कमिश्नर (जनरल) व उप मंडल मजिस्ट्रेट रायकोट श्रीमती पायल गोयल, डीसीपी (इन्वेस्टिगेशन) लुधियाना हरपाल सिंह, एसपी कंवरजीत सिंह चहल, एसीपी मुराद जसवीर सिंह गिल, डीएसपी (स्पेशल क्राइम) जगराओं कुलवंत सिंह, विधानसभा समिति के सहायक जसवीर सिंह, सहायक अवनीश कौर, अधीक्षक हरिश कुमार, जिला भलाई अधिकारी कमलजीत कौर, जिला सामाजिक सुरक्षा व अधिकारिता अधिकारी वरिंदर सिंह टिवाना सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Saravjit Kaur Manuke , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Dr Jasbir Singh Sandhu , Amit Ratan , Jagseer Singh , Dr Nachhatar Pal , Balwinder Singh Dhaliwal , Dalbir Singh Tong

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD