Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य

 

करमजीत सिंह रिंटू द्वारा विधानसभा हल्का उत्तरी में विकास कार्यों की शुरुआत

गलियों का निर्माण, सीवरेज अपग्रेडेशन एवं स्वच्छ पेयजल पाइपलाइन कार्य एक साथ शुरू — बुनियादी ढांचे को मज़बूती की दिशा में बड़ा कदम

Karamjit Singh Rintu, Chairman Improvement Trust Amritsar, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 18 Feb 2026

Last updated on: Feb 19, 2026, 13:26 IST

विधानसभा हल्का अमृतसर नॉर्थ के इंचार्ज एवं अमृतसर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन श्री करमजीत सिंह रिंटू द्वारा हल्के के समग्र विकास तथा क्षेत्रवासियों को आधुनिक नागरिक सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से आज विभिन्न इलाकों में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की एक साथ शुरुआत की गई। इन परियोजनाओं में गलियों का निर्माण, नई सीवरेज लाइनों का बिछाना तथा स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु पुरानी पाइपलाइनों को बदलने के कार्य शामिल हैं।

इस संबंध में पंचायत बाबा दीप सिंह एवेन्यू में गलियों एवं सीवरेज निर्माण कार्य का विधिवत शुभ उद्घाटन किया गया। कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत क्षेत्रवासियों को साफ-सुथरी गलियां, बेहतर निकासी व्यवस्था तथा स्वच्छ वातावरण की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आएगा।

इसके अतिरिक्त न्यू नेहरू कॉलोनी में लंबे समय से दूषित पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई थी, जिसके कारण क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या का स्थायी समाधान करते हुए पुरानी एवं जर्जर पानी की पाइपों को बदलकर नई पाइपलाइन बिछाने के कार्य की शुरुआत करवाई गई। इस पहल से क्षेत्रवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

इसी प्रकार स्माइल एन्क्लेव (फतेहगढ़ चूड़ियां रोड) में खराब सीवरेज प्रणाली के कारण उत्पन्न हो रही ओवरफ्लो एवं जाम की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए पुरानी सीवरेज लाइन को बदलकर पूरी कॉलोनी में नई सीवरेज नेटवर्क डालने के कार्य का शुभारंभ किया गया। इससे लंबे समय से चली आ रही सीवरेज संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा।

इसके साथ ही वार्ड नंबर 17 के ग्रीनलैंड क्षेत्र में नई सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के कार्य की भी शुरुआत की गई। कार्य पूर्ण होने के उपरांत घरों के सीवर को मेन सीवरेज प्रणाली से जोड़ा जाएगा, जिससे निकासी व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

इन सभी विकास कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत क्षेत्र में स्वच्छता प्रबंधन, जनस्वास्थ्य तथा जीवन स्तर में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा। स्थानीय निवासियों ने इन विकास परियोजनाओं के लिए श्री करमजीत सिंह रिंटू का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर श्रीमती प्रियंका शर्मा जी, सरपंच कुलविंदर सिंह जी, कौंसलर गुलज़ार बिट्टू जी, अनेकों सिंह जी, पंचायत सदस्य एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

इस मौके पर श्री करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि हल्के के प्रत्येक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने के लिए वे निरंतर वचनबद्ध हैं और विकास कार्य भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रहेंगे।

 

Tags: Karamjit Singh Rintu , Chairman Improvement Trust Amritsar , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD