Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गुरचरन सिंह ने कैबिनेट मंत्रियों की उपस्थिति में पैसको के चेयरमैन का पद संभाला

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भक्त, लालजीत सिंह भुल्लर, हरदीप सिंह मुंडियां, तरुनप्रीत सिंह सौंद और डा.बलबीर सिंह ने चेयरमैन को दी बधाई

Laljit Singh Bhullar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Mohinder Bhagat, Dr Sunny Singh Ahluwalia, Dr Vijay Singla, Prabhjot Kaur, Kuljit Singh Randhawa, Gurcharan Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Feb 2026

Last updated on: Feb 19, 2026, 12:15 IST

पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों मोहिंदर भक्त, लालजीत सिंह भुल्लर, हरदीप सिंह मुंडियां, तरुनप्रीत सिंह सौंद और डा.बलबीर सिंह की उपस्थिति में, मेजर (डा.) गुरचरन सिंह, सेवामुक्त ने आज पंजाब एक्स-सर्विसमैन निगम (पैसको) के चेयरमैन का पद संभाला। इस मौके कैबिनेट मंत्रियों ने मेजर (डा.) गुरचरन सिंह को बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि उनके प्रशासकीय अनुभव, अनुशासित पृष्टभूमि और पूर्व सैनिकों की भलाई प्रति वचनबद्धता से निगम के कामकाज को ओर मज़बूती मिलेगी। 

उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के राष्ट्र प्रति कीमती योगदान को सम्मान देते पंजाब सरकार सैनिकों और उनके परिवारों की भलाई एंव पुर्नवास के लिए वचनबद्ध है। मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर अरविन्द केजरीवाल का उनपर विश्वास दिखाने के लिए धन्यवाद करते मेजर ( डा.) गुरचरन सिंह ने कहा कि वह अपनी ज़िम्मेदारी पूरे समर्पण और इमानदारी के साथ निभाएंगे। 

उन्होंने राज्य भर में पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए भलाई उपायों, रोज़गार मौके और सहायता प्रणालियों को ओर मज़बूत करने के लिए अपनी वचनबद्धता की पुष्टि की। भारतीय सेना में 21 साल की सेवा निभाने वाले मेजर ( डा.) गुरचरन सिंह, सेवामुक्त, एक अनुभवी सैनिक है, जो आतंकवाद विरोधी कार्यवाहियों और जंगल युद्ध में माहिर है। 

उन्होंने कंपनी कमांडर और सैकिंड- इन-कमांड समेत मुख्य लीडरशिप भूमिकाएं निभाई है और उनको व्यापक प्रशासकीय और कामकाजी अनुभव हासिल है। सेवामुक्ती के बाद, वह समाज भलाई और पूर्व सैनिकों की सहायता के उद्देश्य के साथ की गई पहलकदमियों में सक्रियता के साथ जुड़े रहे हैं।

इस मौके मौजूद गणमान्यों में डेराबस्सी से विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, मानसा से विधायक विजय एन.सिंगला, वाटर वर्कस के चेयरमैन और ‘ आप’ के सचिव एस.एस. आहलुवालिया, चेयरमैन ( पंजाब एग्रो) शविन्दर सिंह खिंडा, सनौर के हलका इंचार्ज रणजोध सिंह हडाणा, चेयरमैन( योजना बोर्ड) प्रभजोत कौर, चेयरमैन( मार्किट समिति) मोहाली, गुरिन्दर सिंह मित्तल, काऊंसलर( चंडीगढ़) दमनप्रीत सिंह बादल, काऊंसलर( चंडीगढ़) प्रेम लता, काऊंसलर, ( चंडीगढ़) अंजू कत्याल, काऊंसलर( चंडीगढ़) हरदीप सिंह, मैनेजिंग डायरैक्टर मेजर जनरल हरमनदीप सिंह ( सेवामुक्त) और अन्य सीनियर अधिकारी लैफ्टिनैंट जनरल सुरिन्दर सिंह, पूर्व आर्मी कमांडर, वेस्टर्न कमांड, लैफ्टिनैंट जनरल गुरप्रताप सिंह ( सेवामुक्त) और ट्राईसिटी के बड़ी संख्या में सेना अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Laljit Singh Bhullar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Mohinder Bhagat , Dr Sunny Singh Ahluwalia , Dr Vijay Singla , Prabhjot Kaur , Kuljit Singh Randhawa , Gurcharan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD