Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

टी20 वर्ल्ड कप : बल्ले के बाद गेंद से चमके शिवम दुबे, भारत ने लगाया 'जीत का चौका'

Suryakumar Yadav, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, Shivam Dube
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 18 Feb 2026

Last updated on: Feb 19, 2026, 11:34 IST

भारत ने जीत के चौके के साथ ग्रुप-ए के मुकाबलों का समापन किया है। टीम इंडिया ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 36वें मुकाबले में नीदरलैंड के विरुद्ध 17 रन से जीत दर्ज की। 66 रन की पारी खेलने के साथ 2 विकेट हासिल करने वाले शिवम दुबे को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर 193 रन बनाए। 

मेजबान टीम तीसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा (0) का विकेट खो चुकी थी। यहां से तिलक वर्मा ने टीम को संभाला। उन्होंने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 39 रन, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ 30 रन की साझेदारी की। तिलक 27 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कप्तान सूर्या ने शिवम दुबे के साथ चौथे विकेट के लिए 41 रन जुटाकर टीम को 110 के स्कोर तक पहुंचाया। 

सूर्या टीम के खाते में 34 रन का योगदान देकर पवेलियन लौटे। यहां से शिवम दुबे ने हार्दिक पंड्या के साथ पांचवें विकेट के लिए 35 गेंदों में 76 रन की साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। दुबे 31 गेंदों में 6 छक्कों और 4 चौकों के साथ 66 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि हार्दिक पंड्या ने 21 गेंदों में 30 रन की पारी खेली।

विपक्षी खेमे से लोगन वैन बीक ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि आर्यन दत्त ने 2 विकेट निकाले। इनके अलावा, काइल क्लेन ने 1 सफलता प्राप्त की। इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए। इस टीम को माइकल लेविट और मैक्स ओ'डॉड ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 5.4 ओवरों में 35 रन जोड़े। 

ओ'डॉड 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि लेविट ने 24 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। नीदरलैंड की टीम 51 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से कॉलिन एकरमैन ने बास डे लीडे (33) के साथ तीसरे विकेट के लिए 26 गेंदों में 49 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 94 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन 13वें ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर वरुण चक्रवर्ती ने एकरमैन (23) और आर्यन दत्त (0) का विकेट लेकर मेहमान टीम की रफ्तार थाम दी।

कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 15 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इस टीम ने 125 के स्कोर तक अपने 6 विकेट गंवा दिए थे, जहां से नूह क्रोस (नाबाद 25) ने जैक लाइन-कैसेट (26) के साथ सातवें विकेट के लिए 23 गेंदों में 47 रन जुटाकर हार के अंतर को कम कर दिया। भारत की तरफ से वरुण चक्रवर्ती 14 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। वहीं, शिवम दुबे ने 3 ओवरों में 35 रन देकर 2 विकेट निकाले। इनके अलावा, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या को 1-1 विकेट प्राप्त हुआ।

 

Tags: Suryakumar Yadav , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , Shivam Dube

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD