Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शी चिनफिंग की जनता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता

Xi Jinping, Nanjing, Chinese President Xi Jinping, Chinese, China
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बीजिंग , 17 Feb 2026

Last updated on: Feb 18, 2026, 11:51 IST

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने वसंतोत्सव के अवसर पर आम नागरिकों से मिलने और उनकी चिंताओं को समझने की अपनी परंपरा जारी रखी है। वर्ष 2012 के बाद से हर वसंतोत्सव से पहले, वे आम लोगों के बीच जाकर उनकी वास्तविक स्थितियों को देखते हैं, उनकी बातें सुनते हैं और उनके कल्याण के बारे में पूछते हैं। 

इस वर्ष 10 फरवरी को राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने राजधानी पेइचिंग के लोंगफुस ब्लॉक का दौरा किया और शहरवासियों एवं देशभर के विभिन्न जातीय समूहों को वसंतोत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश-विदेश में रहने वाले सभी चीनी लोगों के अच्छे स्वास्थ्य, सफल करियर और पारिवारिक सुख की कामना की। राष्ट्रपति शी ने पेइचिंग के शिनचिएखो सड़क स्थित 'वुलाओ-शिनचिए' नामक वरिष्ठ नागरिक आवासीय केंद्र का भी दौरा किया, जहां 119 बुजुर्ग रहते हैं। 

उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान करना चीनी राष्ट्र की पारंपरिक नैतिकता है और पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों से भी मुलाकात की और उन्हें शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने और स्वस्थ रहने की सलाह दी। साथ ही शी चिनफिंग ने लोंगफुस बिजनेस स्ट्रीट पर वसंतोत्सव बाजार का दौरा किया, जहां उन्होंने दुकानदारों और नागरिकों से बातचीत की और कुछ स्थानीय उत्पाद एवं सांस्कृतिक रचनात्मक वस्तुएं खरीदीं। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे लोगों की जीविका सुनिश्चित करें और सुरक्षा बनाए रखें, ताकि सभी लोग खुशी से त्योहार मना सकें। राष्ट्रपति ने वहां मौजूद तीन कूरियर कर्मचारियों से उनके काम और जीवन के बारे में विस्तार से पूछा और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि शहरों के सुचारू संचालन के लिए ये श्रमिक आवश्यक हैं। 

पिछले कुछ वर्षों में, राष्ट्रपति शी नियमित रूप से वसंतोत्सव से पहले आम नागरिकों से मिलते रहे हैं, विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और कठिनाइयों का सामना कर रहे लोगों से। उनके इन दौरों से लोगों के प्रति गहरी चिंता और समर्पण झलकता है। राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि हर परिवार की खुशी और हर उम्र के लोगों की प्रसन्नता ही देश की सबसे सुंदर तस्वीर है।

उन्होंने सभी से मिलकर इस तस्वीर को और भी सुंदर बनाने का आह्वान किया। राष्ट्रपति शी के विचार में बच्चों का पालन-पोषण और शिक्षा, युवाओं का रोजगार और विकास, बुजुर्गों का चिकित्सा उपचार और देखभाल - ये न केवल पारिवारिक मामले हैं बल्कि राष्ट्रीय मामले भी हैं। हम सभी को मिलकर इन मामलों को अच्छी तरह से निपटाने का प्रयास करना चाहिए। 

राष्ट्रपति शी के वसंतोत्सव दौरे 'जनता सर्वोपरि' के सिद्धांत को दर्शाते हैं। वे लगातार आम लोगों से जुड़कर यह सुनिश्चित करते हैं कि उनकी जरूरतों और आकांक्षाओं को समझा जाए और उनका समाधान किया जाए। यह जनता के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता और समर्पण को प्रदर्शित करता है। राष्ट्रपति शी के नेतृत्व में, चीन निरंतर प्रगति और विकास की राह पर अग्रसर है। देश एक नए वसंत की ओर अग्रसर है, जहां समृद्धि और कल्याण के नए अध्याय लिखे जा रहे हैं।

 

Tags: Xi Jinping , Nanjing , Chinese President Xi Jinping , Chinese , China

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD