Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

'दक्षिण भारतीय बहू' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, इस दिन टीवी पर मचेगा धमाल

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, South Indian Bahu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Feb 2026

Last updated on: Feb 18, 2026, 11:42 IST

भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह की फिल्म 'दक्षिण भारतीय बहू' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है। मंगलवार को अभिनेता राकेश बाबू ने दर्शकों से फिल्म देखने की अपील की। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया। इसमें अंजना और बाकी कलाकार नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने लिखा, "21 फरवरी को शाम 5:30 बजे बी4यू भोजपुरी टीवी चैनल पर फिल्म 'दक्षिण भारतीय बहू' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है।"

फिल्म को लेकर फैंस के मन में उत्साह चरम पर है। वे कमेंट सेक्शन पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। प्रवीण कुमार गुडुरी द्वारा निर्देशित फिल्म 'दक्षिण भारतीय बहू' को संदीप सिंह और अविनाश रोहरा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अंजना सिंह साउथ इंडियन बहू के किरदार में नजर आएंगी, जबकि राकेश बाबू उनके साथ मुख्य भूमिका में हैं।

इस फिल्म में अमित शुक्ला, विद्या सिंह, प्रेम दुबे, अनु ओझा, प्रकाश जैस, राम बाबू कंचेर्ल, जया नायडू और जया राव भी हैं। 'दक्षिण भारतीय बहू' का म्यूजिक ओम झा ने दिया है और गाने अरबिंद तिवारी ने लिखे हैं। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया था, जिसे दर्शकों ने प्यार दिया था। 5 मिनट 10 सेकंड के ट्रेलर में दो अलग संस्कृति के टकराव को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया है और परिवारिक रिश्तों की मिठास को उजागर किया गया है।

ट्रेलर की शुरुआत खट्टी-मीठी नोंकझोंक से होती है। लड़के वाले साउथ इंडिया में शादी के लिए जाते हैं। यूपी के रिवाज से शादी करने की बात पर साउथ इंडियन परिवार विरोध करता है। आखिरकार फैसला होता है कि शादी दोनों स्टाइल में होगी। शादी के बाद बहू ससुराल आती है और असली मजे शुरू होते हैं। उसे यूपी की भाषा, खान-पान, रस्में और बोलचाल कुछ समझ नहीं आती। इससे कई कॉमेडी सीन बनते हैं, जहां हंसी भी आती है और सहानुभूति भी जगती है।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , South Indian Bahu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD