Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

मोना सिंह ने बताई रिश्तों में सफलता की कुंजी, कहा- आप एक-दूसरे के खिलाफ नहीं, बल्कि एक टीम हैं

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Mona Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Feb 2026

Last updated on: Feb 17, 2026, 15:56 IST

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री मोना सिंह अपनी सादगी और मेहनत से दर्शकों का दिल जीतती आई हैं। छोटे पर्दे पर 'जस्सी जैसा कोई नहीं' की बात हो या फिर बड़े पर्दे पर '3 इडियट्स' फिल्म का जिक्र हो, वह हर किरदार से वाहवाही पा ही लेती हैं। वह काम के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को भी खुलकर एन्जॉय करती हैं। 

इस बीच आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी लाइफ और रिश्तों के अनुभवों को साझा किया। आईएएनएस से बात करते हुए मोना ने कहा, ''किसी रिश्ते को मजबूत बनाए रखने का सबसे बड़ा सीक्रेट टीम की तरह साथ काम करना और एक-दूसरे के साथ बढ़ना है। कई बार लोग अपने साथी को प्रतियोगी समझ बैठते हैं, लेकिन असली रिश्ते में यह सोच नहीं होनी चाहिए।''

मोना ने कहा, ''आपको यह समझना चाहिए कि आप एक-दूसरे के खिलाफ नहीं हैं। आप एक टीम हैं और जब तक आप दोनों साथ में बढ़ते रहेंगे, रिश्ता मजबूत रहेगा। शादी या किसी भी रिश्ते में प्यार के साथ-साथ समझदारी और सहयोग भी उतना ही जरूरी होता है।'' मोना इन दिनों नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय वेब सीरीज 'कोहरा' के दूसरे सीजन की सफलता का आनंद ले रही है। 

इस सीजन में उनके साथ बरुण सोबती और रणविजय सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। इस सीजन में कई नए रहस्य और रोमांच हैं। बरुण अपने पुराने किरदार अमरपाल गारुंडी, जो एक तेज-तर्रार जासूस है, में लौटे हैं। मोना इस बार उनके साथ मिलकर एक मर्डर मिस्ट्री सुलझाती नजर आती है। इस बार की कहानी पंजाब के दलेरपुरा की है, जहां पहले सीजन के जगराना को पीछे छोड़ते हुए अमरपाल गरुंडी (बरुण सोबती) अपनी पत्नी सिल्की के साथ नई जिंदगी शुरू करता है। 

सीजन की शुरुआत होती है एक एनआरआई लड़की प्रीत (पूजा बुमराह) के मर्डर से, जो अपने मायके में मृत पाई जाती है। केस की जांच एसआई धनवंत कौर (मोना सिंह) को सौंपी जाती है। जांच में पता चलता है कि प्रीत कई महीनों से अपने पति (रणविजय सिंह) और बच्चों से दूर अपने मायके में रह रही थी।

एनआरआई लड़की प्रीत का डांस इंस्ट्रक्टर के साथ अफेयर था और भाई अनुराग अरोड़ा के साथ प्रॉपर्टी का झगड़ा भी था। शक तीनों पर जाता है, लेकिन असली जुर्म समाज की गहरी बुराई में छुपा होता है। सीरीज केवल मर्डर नहीं, रिश्तों और सामाजिक पहलुओं की कहानी भी बताती है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Mona Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD