Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बॉक्स ऑफिस : पहले हफ्ते औसत रही शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' की रफ्तार

Shahid Kapoor, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, O Romeo
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Feb 2026

Last updated on: Feb 16, 2026, 17:56 IST

रोमांस और एक्शन से भरपूर शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' फैंस का दिल जीतने में कामयाब रही है। इसका स्पष्ट प्रमाण बॉक्स ऑफिस पर मिल रही प्रतिक्रिया और कमाई है। रिलीज के पहले दिन फिल्म की शुरुआत भले ही धीमी रही हो, लेकिन वीकेंड में दर्शकों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली। इस दौरान फिल्म के कलेक्शन में उल्लेखनीय उछाल दर्ज किया गया। 

नतीजतन, ‘ओ रोमियो’ ने अब तक 35 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। 13 फरवरी को रिलीज हुई 'ओ रोमियो' ने पहले हफ्ते 35.51 करोड़ रुपए कमा लिए हैं, जो कि फिल्म की अच्छी शुरुआत का संकेत है। पहले हफ्ते फिल्म औसत रही और रिलीज के पहले दिन 9 करोड़, शनिवार को 14.50 करोड़ और रविवार को 11 करोड़ रुपए की कमाई की। 

रविवार को फिल्म का कलेक्शन महाशिवरात्रि और भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच से काफी प्रभावित हुआ है। इस लिहाज से फिल्म के लिए वीकेंड अच्छा साबित हुआ है और कहा जा रहा है कि इस हफ्ते फिल्म का कलेक्शन और भी बढ़ सकता है। इसके साथ ही 'ओ रोमियो' बीते 7 सालों में अभिनेता की दूसरी सबसे कम ओपनिंग करने वाली फिल्मों में भी शामिल हो गई है।

भले ही फिल्म का वीकेंड अच्छा रहा, लेकिन पहले दिन की कमाई बाकी फिल्मों के ओपनिंग डे के मुकाबले बहुत कम है। 9 फरवरी 2024 को रिलीज हुई अभिनेता की फिल्म "तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया" ने पहले दिन पूरे विश्व भर में 13 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। 2022 में फ्लॉप रही फिल्म "जर्सी" ने पहले दिन 4 करोड़ कमाए थे, जबकि साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'कबीर सिंह' ने पहले दिन 20 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया था और बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए आयाम स्थापित किए थे। 

अब देखना होगा कि औसत शुरुआत के साथ 'ओ रोमियो' इस हफ्ते कितना कमा पाती है। फिल्म की कमाई को बढ़ाने के लिए मेकर्स ने नया ऑफर भी निकाला है, जिसमें अब एक टिकट खरीदने पर दूसरी टिकट मुफ्त मिलेगी, लेकिन टिकट की बुकिंग बुक मॉय शो से ही करनी होगी। बता दें कि फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक विशाल भारद्वाज हैं। फिल्म में नाना पाटेकर और फरीदा जलाल जैसे दिग्गज कलाकारों को भी शामिल किया गया है, लेकिन दोनों का स्क्रीनप्ले टाइम बहुत कम है।

 

Tags: Shahid Kapoor , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , O Romeo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD