Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की

 

टी20 विश्व कप : यूएसए ने नामीबिया को 31 रन से हराया, संजय कृष्णमूर्ति प्लेयर ऑफ द मैच रहे

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, USA, Namibia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 15 Feb 2026

Last updated on: Feb 16, 2026, 15:54 IST

टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए का मुकाबला रविवार को एम ए चिदंबरम स्टेडियम में यूएसए और नामीबिया के बीच खेला गया। यूएसए ने इस मैच को 31 रन से जीता। ग्रुप स्टेज में यूएसए की यह दूसरी जीत थी। यूएसए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। कप्तान मोनांक पटेल के 30 गेंदों पर 52, संजय कृष्णमूर्ति के 33 गेंदों पर 68, और मिलिंद कुमार के 20 गेंदों पर 28 रन की मदद से यूएसए ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए थे। 

नामीबिया के लिए कप्तान गेरहार्ड इरासमस और विलेम मायबर्ग ने 2-2 विकेट लिए थे। 200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की शुरुआत अच्छी रही थी। सलामी बल्लेबाजों लौरेन स्टीनकैंप और जान फ्राइलिंक ने पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 54 रन की साझेदारी की। फ्राइलिंक 15 गेंद पर 19 रन बनाकर पहले विकेट के रूप में आउट हुए। 

इसके बाद स्टीनकैंप और जान निकोल लोफ्टी-ईटन के बीच दूसरे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी हुई। 99 के स्कोर पर जान निकोल 17 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद स्टीनकैंप और कप्तान गेरहार्ड इरासमस का विकेट भी जल्दी-जल्दी गिर गया। स्टीनकैंप 39 गेंद पर 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए। 

स्टीनकैंप के आउट होने के बाद नामीबिया लक्ष्य का पीछा करने में पिछड़ गई। जेजे स्मिट ने 23 गेंद पर 31 रन जरूर बनाए लेकिन वह टीम को जीत के करीब भी नहीं ले जा सके। नामीबिया 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बना सकी और 31 रन से मैच हार गई। यूएसए के लिए शैडली वैन शाल्कविक ने 2, अली खान, सौरभ नेत्रावल्कर, और शुभम रंजने ने 1-1 विकेट लिए। संजय कृष्णमूर्ति प्लेयर ऑफ द मैच रहे। 

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , USA , Namibia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD