Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ऑपरेशन व्हाइट बॉल : ईशान ने पाकिस्तान को कूटा, सिर्फ 27 गेंदों में फिफ्टी लगाकर रचा इतिहास

Ishan Kishan, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलंबो , 15 Feb 2026

Last updated on: Feb 16, 2026, 15:51 IST

ईशान किशन भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ उन्होंने इफ्तिखार अहमद के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिन्होंने भारत के विरुद्ध साल 2022 में 32 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी। 

इस लिस्ट में मिस्बाह-उल-हक तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने साल 2017 में भारत के खिलाफ 33 गेंदों में इस आंकड़े को छुआ था, जबकि विराट कोहली साल 2016 में पाकिस्तान के विरुद्ध 34 बॉल में अर्धशतक लगा चुके हैं। गौतम गंभीर ने साल 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ 38 गेंदों में यह कारनामा किया था।

अगर टी20 वर्ल्ड कप से इतर बात की जाए, तो दोनों देशों के बीच टी20 मुकाबले के दौरान सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड मोहम्मद हाफिज के नाम है, जिन्होंने साल 2012 में भारत के खिलाफ 23 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। वहीं, अभिषेक साल 2025 में खेले गए मुकाबले में 24 गेंदों में अर्धशतक लगाकर दूसरे नंबर पर हैं। 

इस फेहरिस्त में ईशान किशन नंबर-3 पर पहुंचे हैं। वहीं, युवराज सिंह साल 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ 29 गेंदों में अर्धशतक लगा चुके हैं। ईशान किशन ने रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में 40 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन की पारी खेली। 

इसी के साथ ईशान भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 मुकाबले में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।  इस लिस्ट में विराट कोहली शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में नाबाद 82 रन की पारी खेली थी, जबकि मोहम्मद रिजवान ने साल 2021 में भारत के खिलाफ नाबाद 79 रन बनाए थे।

विराट कोहली साल 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ 78 रन की नाबाद पारी खेल चुके हैं। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं। +3.050 नेट रन रेट के साथ यह टीम शीर्ष पर है, जबकि पाकिस्तान ने शुरुआती दोनों मुकाबले जीते, लेकिन +0.932 की वजह से यह टीम दूसरे स्थान पर है।

 

Tags: Ishan Kishan , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD