Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

'अगर पावरप्ले में 3-4 विकेट गिर जाते हैं, तो आप पीछा ही करते रह जाएंगे,' पाकिस्तानी कप्तान ने गिनाईं हार की वजह

Ishan Kishan, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलंबो , 15 Feb 2026

Last updated on: Feb 16, 2026, 15:44 IST

भारत के खिलाफ रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। मुकाबले के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने हार के कारण गिनाते हुए कहा है कि अगर पावरप्ले में 3-4 विकेट गिर जाते हैं, तो टीम हमेशा मैच का पीछा ही करती रह जाती है। भारत के खिलाफ 176 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम ने 4.5 ओवरों में 4 विकेट खो दिए थे। 

इसके बाद टीम के लिए संभलना मुश्किल हो गया और पाकिस्तान 18 ओवरों में महज 114 रन पर सिमट गई। इस करारी हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने कहा, "हम चार स्पिनर्स के साथ इस मैच में उतरे थे, लेकिन आज उनका दिन खराब रहा। कुछ अहम मौकों पर कार्यान्वयन में कमी रह गई। बल्लेबाजी में भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। अगर पावरप्ले में 3-4 विकेट गिर जाते हैं, तो आप हमेशा मैच का पीछा ही करते रह जाते हैं।" 

उन्होंने कहा, "दूसरी इनिंग्स में पिच बेहतर रही, लेकिन हमने परिस्थितियों के हिसाब से नहीं खेला। ऐसे मुकाबलों में भावनाएं हमेशा चरम पर रहती हैं, हमें बस उन्हें संभालना होगा।" 3 में से 1 मुकाबला गंवाकर पाकिस्तानी टीम ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर लुढ़क गई है। इस टीम का नेट रन रेट -0.403 है, जबकि यूएसए (+0.787) 4 में से 2 मैच जीतकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत की हैट्रिक के साथ भारत ने 'सुपर-8' में प्रवेश कर लिया है। पाकिस्तानी टीम 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ अपना अंतिम लीग मैच खेलेगी, जिसे जीतकर यह टीम सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर सकती है। कप्तान आगा ने कहा, "हम ऐसे कई मैच खेल चुके हैं। अब दो दिन में अगला मैच है और हमें उसी पर ध्यान देना होगा। हमें वह मैच जीतकर अगले दौर के लिए क्वालिफाई करना है, उसके बाद यह एक नया टूर्नामेंट होगा।"

 

Tags: Ishan Kishan , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD