Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

जर्मनी दौरे पर निर्मला सीतारमण ने बीएमडब्ल्यू के अध्यक्ष और बवेरिया के मंत्री से की मुलाकात

Nirmala Sitharaman, Union Minister for Finance and Corporate Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Feb 2026

Last updated on: Feb 16, 2026, 11:42 IST

केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण जर्मनी के दौरे पर हैं। इस दौरान वह उच्चस्तरीय म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में शामिल हुईं और महत्वपूर्ण पैनल चर्चाओं में भी भाग लिया।वित्त मंत्रालय की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा गया है कि केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने जर्मनी के म्यूनिख में बवेरिया के यूरोपीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामलों के मंत्री एरिक बेइसवेंगर से मुलाकात की।

आगे बताया गया कि जनवरी 2026 में जर्मन चांसलर की भारत यात्रा के मद्देनजर, दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय साझेदारी पर चर्चा की, जिसे वे लगातार मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर भी चर्चा की और हरित एवं सतत साझेदारी के माध्यम से जलवायु वित्तपोषण के अवसरों का पता लगाया, साथ ही दोनों देशों के पुनर्चक्रण उद्योगों में सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान पर भी विचार किया।

इसके साथ ही केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने जर्मनी के म्यूनिख में बीएमडब्ल्यू एजी के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष श्री ओलिवर जिप्से से मुलाकात की।इस मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वित्त मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि मुलाकात के दौरान दोनों ने हालिया सुधारों के आलोक में भारत की अर्थव्यवस्था को खोलने पर चर्चा की, जिसमें नीतिगत निरंतरता और स्थिरता पर विशेष ध्यान दिया गया।

पोस्ट में आगे बताया गया कि वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के 2047 के विजन पर प्रकाश डाला, जिसे जीएसटी, सीमा शुल्क, विनिर्माण, सनराइज और ऑटो सेक्टर में पीएलआई (उत्पादकता बढ़ाने की योजना) जैसे सुधारों का समर्थन प्राप्त है, जिसमें ऊर्जा दक्षता, इलेक्ट्रिक वाहनों और बैटरी अवसंरचना पर विशेष ध्यान दिया गया है।

 

Tags: Nirmala Sitharaman , Union Minister for Finance and Corporate Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD