Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'आप' ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला

राज्यपाल का अपनी जगह हरियाणा के मुख्यमंत्री को डीबीयू में भेजना एक गहरी राजनीतिक साजिश: गैरी बड़िंग

Protest, Agitation, Demonstration, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Feb 2026

Last updated on: Feb 16, 2026, 11:19 IST

देश भगत यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगमन को लेकर अमलोह से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बड़िंग की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। 'आप' नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार और हरियाणा के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।

इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक गैरी बड़िंग ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने खुद आने की बजाय हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को इस कार्यक्रम में भेजा। उन्होंने राज्यपाल से सवाल किया कि क्या पंजाब के पास अपने मंत्रियों या नेताओं की कमी है? बड़िंग ने कहा कि गवर्नर साहब पंजाब के किसी भी मंत्री की ड्यूटी लगा सकते थे, लेकिन भाजपा के इशारे पर जानबूझकर हरियाणा के मुख्यमंत्री को पंजाब की संस्थाओं में भेजा जा रहा है ताकि पंजाब के मामलों में हरियाणा का दखल बढ़ाया जा सके।

विधायक बड़िंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अपना दौरा रद्द करके वापस लौटना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि पंजाब की पवित्र धरती और शैक्षणिक संस्थानों में भाजपा के ऐसे नेताओं को बिल्कुल भी घुसने नहीं दिया जाएगा जो हमेशा पंजाब के हितों के खिलाफ खड़े होते हैं।

इस दौरान बड़िंग ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर केंद्र सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि यह समझौता पंजाब के किसानों और व्यापारियों को बर्बाद करने की एक और कोशिश है। इस समझौते में पंजाब की किसानी को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने एलान किया कि भाजपा के किसी भी मंत्री या बाहरी राज्य के नेता के पंजाब में आने पर इसी तरह घेराव किया जाएगा।

 

Tags: Protest , Agitation , Demonstration , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD