Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

वेलेंटाइन डे कृति खरबंदा ने पति पुलकित सम्राट पर लुटाया प्यार, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

Kriti Kharbanda, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Pulkit Samrat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 14 Feb 2026

Last updated on: Feb 14, 2026, 17:01 IST

वेलेंटाइन डे के मौके पर हर कोई अपने पार्टनर के साथ प्यार का इजहार अपने तरीके से कर रहा है, तो वहीं अभिनेत्री कृति खरबंदा ने भी पति पुलकित सम्राट के लिए एक खास पोस्ट किया है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी और पुलकित की रोमांटिक तस्वीर पोस्ट की। इसमें दोनों कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बनती है। 

जहां कृति ने रेड कलर का ड्रेस पहना हुआ है, वहीं पुलकित वाइट कलर के पैंट-शर्ट में हैं। दोनों एक-दूसरे को परफेक्ट मैच कर रहे हैं। यह तस्वीर उनकी रोजमर्रा की जिंदगी की झलक दिखाती है, जहां प्यार छोटी-छोटी बातों में झलकता है। कृति ने लिखा, "हेलो वेलेंटाइन।" फैंस को कृति की पोस्ट काफी अच्छी लग रही है और साथ ही, वे इसे देखकर काफी इमोशनल भी हो गए हैं। 

कई यूजर्स ने तो हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया भी दी है। कृति और पुलकित शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर अपने क्यूट मोमेंट्स पोस्ट करते रहते हैं। वे अपनी वेकेशन की तस्वीरें, सेलिब्रेशन और रोजमर्रा की जिंदगी की छोटी-मोटी झलक भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं, जिससे फैंस भी उनके प्यारे पलों को देखकर उनसे कनेक्ट होते हैं।

इन दिनों पुलकित और कृति दोनों ही अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर व्यस्त हैं और प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को खूबसूरती से बैलेंस कर रहे हैं। अभिनेता पुलकित सम्राट जल्द ही वेब सीरीज 'ग्लोरी' ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं। सीरीज में वे एक बॉक्सर के रूप में नजर आएंगे। यह एक मशहूर कोच और उसके दो बेटों की भावनात्मक कहानी है, जिसमें दोनों भाई ओलंपिक में जाने का सपना देखते हैं, लेकिन उनके बीच पुरानी रंजिश, अधूरी भावनाएं, भाईचारे की प्रतिस्पर्धा और बदले की भावना सब कुछ बिगाड़ देती है।

इससे पहले अभिनेता पुलकित सम्राट हाल ही में फिल्म 'राहु-केतु' में नजर आए थे। फिल्म के जरिए पुलकित और वरुण शर्मा की जोड़ी फिर से नजर आई थी। हालांकि, फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।

 

Tags: Kriti Kharbanda , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Pulkit Samrat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD