Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

म्यूजिक इंडस्ट्री में बदलाव पर सिंगर शान ने रखी अपनी राय, महिला गायकों की बताई अहमियत

Shaan, Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Feb 2026

Last updated on: Feb 14, 2026, 13:20 IST

भारतीय संगीत इंडस्ट्री में समय के साथ कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इस बीच कुछ चीजों को लेकर बहस अभी भी जारी है। इनमें से एक है गानों में महिला गायिकाओं की भूमिका, उनके हिस्से आने वाले गानों की लाइनें और इंडस्ट्री में उनकी मौजूदगी... इसी मुद्दे को लेकर मशहूर सिंगर शान ने अपनी राय आईएएनएस से शेयर की। 

आईएएनएस से बात करते हुए शान ने कहा, ''आज के दौर में गानों में महिला गायिकाओं को पहले की तुलना में कम मौके मिल रहे हैं। यह अब एक नया ट्रेंड बनता जा रहा है, जहां गानों में पुरुष गायकों की लाइनें ज्यादा होती हैं और महिला गायिकाएं अक्सर सिर्फ बैकग्राउंड या कुछ चुनिंदा हिस्सों तक सीमित रह जाती हैं।''

शान ने 90 के दशक का जिक्र करते हुए कहा, "उस दौर में जब डुएट सॉन्ग बनाए जाते थे, तब पुरुष और महिला गायकों को बराबर अहमियत दी जाती थी। दोनों एक ही सुर में गाते थे, दोनों की लाइनें लगभग बराबर होती थीं, और गाने की पहचान दोनों आवाजों से बनती थी। लेकिन आज ऐसा कम ही देखने को मिलता है। 

मौजूदा समय में गानों का ढांचा बदल गया है, जहां महिला आवाज धीरे-धीरे पीछे होती जा रही है।" उन्होंने कहा, ''यह बदलाव अचानक नहीं आया, बल्कि धीरे-धीरे इंडस्ट्री का हिस्सा बन गया है। पहले गाने भावनाओं और कहानी पर टिके होते थे, लेकिन आज ज्यादा फोकस बीट्स और ट्रेंड पर है। इसका असर यह हुआ है कि महिला गायिकाओं की जरूरत कम समझी जाने लगी है, जो चिंता का विषय है।''

इस मुद्दे पर पहले भी कई महिला गायिकाएं अपनी नाराजगी जता चुकी हैं। हाल ही में मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने भी भारतीय संगीत इंडस्ट्री में महिला कलाकारों की घटती मौजूदगी पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा, ''अगर इंडस्ट्री में ज्यादा महिला गीतकार और संगीतकार होंगी, तो गानों में महिलाओं की सोच, भावनाएं और नजरिया बेहतर तरीके से सामने आ सकेंगी। प्रतिनिधित्व सिर्फ आवाज तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि रचनात्मक स्तर पर भी होना जरूरी है।''

 

Tags: Shaan , Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD