Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

टी20 वर्ल्ड कप : हरमीत सिंह का 'चौका', नीदरलैंड को 93 रन से रौंदकर यूएसए ने खोला खाता

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, Harmeet Singh, USA, Netherlands
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 13 Feb 2026

Last updated on: Feb 14, 2026, 13:10 IST

यूएसए ने शुक्रवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 21वें मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ 93 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ यूएसए ने टूर्नामेंट में जीत का खाता खोल लिया है। यह टीम ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी यूएसए की टीम ने 6 विकेट खोकर 196 रन बनाए। 

इस टीम को 27 के स्कोर पर शायन जहांगीर (20) के रूप में पहला झटका लगा, जिसके बाद मोनांक पटेल ने सैतेजा मुक्कमल्ला के साथ दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 55 रन की साझेदारी की। कप्तान मोनांक 22 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सैतेजा ने संजय कृष्णमूर्ति (1) के साथ 23 रन, जबकि शुभम रंजने के साथ 54 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। 

शुभम 24 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 48 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सैतेजा ने 51 गेंदों में 79 रन बनाए। उनकी इस पारी में 4 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। विपक्षी टीम से बास डी लीडे ने 37 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि लोगान वैन बीक, काइल क्लेन और फ्रेड क्लासेन ने 1-1 विकेट हासिल किया। इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 15.5 ओवरों में महज 103 रन पर सिमट गई। 

इस टीम को 9 के स्कोर पर माइकल लेविट (3) के रूप में पहला झटका लगा, जिसके बाद बास डी लीडे ने मैक्स ओ'डॉड के साथ दूसरे विकेट के लिए 23 गेंदों में 32 रन की साझेदारी की। मैक्स ओ'डॉड 17 गेंदों में 2 बाउंड्री के साथ 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद टीम निरंतर अंतराल पर अपने विकेट गंवाती रही। 

इस बीच स्कॉट एडवर्ड्स ने 14 गेंदों में 20 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि रीलोफ वान डर मर्व 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। विपक्षी खेमे से हरमीत सिंह ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि शैडली वैन शल्कविक ने 3 विकेट निकाले। 2 विकेट मोहम्मद मोहसिन के हाथ लगे। एक सफलता नोस्तुश केंजीगे ने हासिल की।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , Harmeet Singh , USA , Netherlands

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD