Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित

 

श्री आनंदपुर साहिब होले मुहल्ले के लिए पूरी तरह तैयार

हरजोत सिंह बैंस ने व्यापक प्रबंधों के दिए आदेश

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री आनंदपुर साहिब , 13 Feb 2026

Last updated on: Feb 14, 2026, 10:47 IST

होले मोहल्ले के पवित्र मौके श्री आनंदपुर साहिब में लाखों की संख्या मं; पहुंचने वाली संगत के मद्देनज़र पंजाब के शिक्षा मंत्री स.हरजोत सिंह बैंस ने रूपनगर जिले के अधिकारियों को टैंट सिटी, ट्राली सिटी, समर्पित पार्किंग ज़ोन बनाने के इलावा संगत की आसान यात्रा के लिए शटल बस और आटो-रिक्शा सेवा शुरू करने और अन्य ज़रुरी प्रबंध करने के निर्देश दिए है ताकि आने वाली सारी संगत के लिए आध्यात्मिक माहौल को यकीनी बनाया जा सके।

सिख परंपराओं के शानदार जशन संबंधी तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए रूपनगर ज़िला प्रशासन के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए स. हरजोत सिंह बैंस ने मुख्य मंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की पवित्र नगरी में लाखों की संख्या में आने वाली संगत की सुविधा प्रति वचनबद्धता पर ज़ोर दिया। उन्होंने बुनियादी ढांचे और भारी सभा के प्रबंधन के लिए रणनीतियों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा दौरान यह यकीनी बनाया गया कि तीन दिन समागम दौरान सिख धर्म के मूल सिद्धांतों को बरकरार रखा जाए।

स. बैंस ने बताया कि ज़िला प्रशासन को आठ एकड़ में टैंट सिटी, एक समर्पित ट्राली सिटी, 60 शटल बसें, 100 ई- रिक्शा, पैदल चलने वालों के लिए रास्ते वाली और 25 पार्किंग ज़ोन स्थापित करने के निर्देश दिए गए है। स. हरजोत सिंह बैंस ने संबंधित सीनियर आधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि तख़्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक होने वाली संगत के लिए उचित यातायात यकीनी जाए, आस-पास को साफ़-सुथरा रखा जाए और संगत को किसी भी तरह की असुविधा न होने दी जाए।

स.बैंस ने कहा, " हम मिल कर एक ऐसा माहौल सृजित करना चाहते है जहां श्रद्धा भावना पर ध्यान केन्द्रित किया जाए। हम अपनी योजनाबंदी में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। संगत की सुविधा के लिए आठ एकड़ में फैली टैंट सिटी से लेकर शटल बसों के बेड़े तक हर लौजिस्टिकल सहायता के लिए पुख़्ता प्रबंध किए गए है। 

प्रशासन को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए है कि उचित यातायात, साफ़- सुथरा वातावरण यकीनी बनाया जाए और संगत को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। " स.बैंस ने कहा कि ज़िला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है जिससे होले मुहल्ले दौरान सारा सिस्टम उचित ढंग के साथ काम करे।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD