Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

केंद्र सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर जिनसों के उत्पादन और खपत संबंधित सर्वे कराना चाहिए : हरचंद सिंह बरसट

कौसांब की ओर से एग्रीकल्चरल मार्केटिंग पॉलिसी के लिए सुझाव तैयार

Harchand Singh Barsat, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Feb 2026

Last updated on: Feb 14, 2026, 09:48 IST

मंडी सिस्टम को मजबूत करना और किसानों की आमदन में वृद्धि के लिए विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है। इसके साथ ही मंडियों में फूड की बर्बादी होने से बचाने और उपभोक्ताओं तक बेहतर ढंग से पहुंचाना बहुत जरूरी है, ताकि किसानों को उसका लाभ मिल सके। यह विचार स. हरचंद सिंह बरसट, चेयरमैन नेशनल काउंसिल ऑफ स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड्स (कौसांब) और पंजाब मंडी बोर्ड ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए व्यक्त किये। 

आज किसान भवन, चंडीगढ़ में विभिन्न मार्केटिंग बोर्डों, अधिकारियों, किसानों और स्टॉक होल्डरों से एग्रीकल्चरल मार्केटिंग पॉलिसी के लिए मांगे गए सुझावों संबंधी अंतिम बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए स. बरसट ने बताया कि कौसांब देश के मार्केटिंग बोर्डों का एक समूह है, जिससे केंद्र सरकार द्वारा एग्रीकल्चरल मार्केटिंग पॉलिसी संबंधी सुझाव मांगे गए थे, जिसके लिये 25 नवंबर 2024 को कौसांब द्वारा एक्सपर्ट कमेटी बनाई गई, जिसके चेयरमैन श्री आदित्य देवी लाल चौटाला विधायक डबवाली बनाए गए और श्री अशोक दलवाई को वाइस-चेयरमैन बनाया गया। 

इसके अतिरिक्त श्री गोकुल पट्नायक आईएएस एवं पूर्व चेयरमैन एपीईडीए, श्री प्रवेश शर्मा आईएएस एवं पूर्व एमडी एसएफएसी, डॉ. सुखपाल सिंह चेयरपर्सन पंजाब स्टेट फार्मर्स एंड फार्म वर्कर्स कमीशन तथा स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड्स के वरिष्ठ अधिकारी शामिल किए गए। डॉ. जे. एस. यादव को सदस्य सचिव बनाया गया।

उन्होंने कहा कि सभी राज्यों के मार्केटिंग बोर्डों का समूह होने के कारण हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम केंद्र सरकार को ऐसे सुझाव दें, जिससे किसानों, व्यापारियों और आढ़तियों को अधिकतम लाभ मिल सके। इसी उद्देश्य से विभिन्न वर्गों से विचार-विमर्श कर एक ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है, जिसके संबंध में आज अंतिम बैठक हुई। 

सभी सदस्यों द्वारा दिए गए सुझाव आज एकत्र हो जाएंगे, जिन्हें शीघ्र ही कंपाइल कर लिया जाएगा। स. बरसट ने बताया कि कई बार कृषि जिनसों की मार्केटिंग संबंधी पूरी जानकारी न होने के कारण किसान अपनी फसलें फैंकने को मजबूर हो जाते हैं या उन्हें उचित मूल्य नहीं मिल पाता। उन्होंने सुझाव दिया कि राष्ट्रीय स्तर पर यह डाटा एकत्र किया जाए कि किस राज्य में कौन-सा फल या सब्जी कितनी मात्रा में उत्पादित होती है और किस राज्य में उसकी कितनी मांग है। 

इस संबंध में केंद्र सरकार बड़े स्तर पर डाटा इक्ट्ठा करे, ताकि फसलों का सही चैनलाइजेशन हो सके। इससे जिस स्थान पर फसल अधिक मात्रा में होती है, वहां बर्बादी होने के बजाय उसे अन्य राज्यों के उपभोक्ताओं तक उचित और वाजिब मूल्य पर पहुंचाया जा सके। इसके साथ ही एक ऐसा मॉड्यूल तैयार किया जाए, जिससे यह पता चल सके कि किस राज्य में कौन-सा फल या सब्जी किस मूल्य पर बिक रही है।

उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य है कि मंडी सिस्टम को मजबूत किया जाए, न कि उसे तोड़ा जाये। साथ ही एमएसपी को बरकरार रखा जाए। यदि केंद्र सरकार वास्तव में किसानों का भला चाहती है, तो कौसांब द्वारा दिए गए सुझावों पर विचार कर ऐसी नीति बनाए, जिससे फल, सब्जियों और अन्य कृषि जिनसों की बर्बादी रुके, किसानों को उचित मूल्य मिले और उपभोक्ताओं तक सामान सही तरीके से पहुंचे। 

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि फल और सब्जी मंडियों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं तक स्वस्थ उत्पाद पहुंच सकें। इस अवसर पर श्री आदित्य देवी लाल चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश के प्रत्येक राज्य में एक कॉमन मंडी स्थापित की जानी चाहिए, जहां विभिन्न राज्यों के मार्केटिंग बोर्डों को स्थान दिया जाए। 

वहां विभिन्न राज्यों द्वारा नोडल अधिकारी तैनात किए जाएं और उस स्थान पर किसान जाकर अपनी फसल सीधे बेच सकें। फसल बेचने के बाद भुगतान सुनिश्चित करने के लिए राज्य मार्केटिंग बोर्ड द्वारा पुख्ता व्यवस्था की जाए, ताकि किसानों को बाद में किसी प्रकार की परेशानी न हो। डॉ. जे. एस. यादव, एमडी कौसांब, ने एक्सपर्ट कमेटी को प्राप्त किसान-हितैषी सुझावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।

 

Tags: Harchand Singh Barsat , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD