Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

महाशिवरात्रि पर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन देने वाले हैं खुशखबरी? सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Ankita Lokhande, Vicky Jain
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 13 Feb 2026

Last updated on: Feb 13, 2026, 16:51 IST

टीवी की पॉपुलर जोड़ियों में से एक अंकिता लोखंडे और विक्की जैन सोशल मीडिया के लविंग कपल हैं, जो हर एक फोटो से फैंस का दिल चुरा लेते हैं। काफी समय से अंकिता की प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही हैं, लेकिन अभी तक कपल ने इन खबरों पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन अब लगता है कि वो दिन आ गया है जब कपल फैंस को खुशखबरी देने के लिए तैयार है। 

ऐसा हम नहीं बल्कि फैंस का मानना है, जो फोटो को देखकर खुशखबरी का अंदाज लगा रहे हैं। दरअसल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस की एक्साइटमेंट लेवल को बढ़ा दिया है क्योंकि वे महाशिवरात्रि पर कुछ बड़ी अनाउंसमेंट करने वाले हैं, लेकिन वो क्या है, ये किसी को नहीं पता। पोस्ट से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि कपल परिवार आगे बढ़ाने की खुशखबरी दे सकता है। 

यूजर्स कमेंट सेक्शन में पूछ रहे हैं, एक्सपेक्टिंग? खैर अब मामला क्या है?" उसके लिए दो दिन का इंतजार तो करना ही पड़ेगा। अंकिता ने विक्की के साथ बहुत प्यारी फोटो पोस्ट की हैं जिसमें कपल रॉयल लुक में दिख रहा है। रोमांटिक फोटो को शेयर कर अभिनेत्री ने लिखा, "सजना और सजनी। सज-धज कर भी मस्ती कर रही हैं। हम दोनों में कुछ तो खास है। 

हमें सजना-संवरना बहुत पसंद है। हम एक-दूसरे के लिए बने हैं। हम एक-दूसरे के लिए लड़ते हैं। हम एक-दूसरे के लिए ही रहते हैं। वो मुझे पूरा करता है और मैं उसे और सच कहूं तो वैलेंटाइन डे से भी ज़्यादा, हम महाशिवरात्रि का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि…।" अभिनेत्री के 'क्योंकि' की वजह से ही फैंस सोच में पड़ चुके हैं कि अब क्या बड़ा होने वाला है।

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन फिलहाल कलर्स टीवी के रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ' में दिख रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री सिर्फ सोशल मीडिया पर ही नहीं, बल्कि शो लाफ्टर शेफ के किचन में भी दिखती है। शो में दोनों की लड़ाई से लेकर प्यार भी देखने को मिलता है। टीवी शो के अलावा दोनों म्यूजिक एल्बम में भी दिख रहे हैं।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Ankita Lokhande , Vicky Jain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD