Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा

 

हर्षवर्धन राणे ने शुरू की 'फोर्स 3' की तैयारी? डैलस के पुराने आर्मी स्टोर से खरीदे खास जूते

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Harshvardhan Rane
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Feb 2026

Last updated on: Feb 13, 2026, 16:41 IST

अभिनेता हर्षवर्धन राणे अपने काम के साथ-साथ जीवन को खास अंदाज में जीने पर यकीन रखते हैं। वे अक्सर अपने काम से समय निकालकर घूमने निकल जाते हैं और नई जगहों का आनंद लेते हैं। इन दिनों में वे अमेरिका के शहर डैलस की सैर पर गए हुए हैं। इस यात्रा की कुछ झलकियां उन्होंने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। 

इनमें से कुछ तस्वीरों में वे प्लेन के अंदर नजर आ रहे हैं, लेकिन सबसे खास बात उनकी आखिरी स्लाइड वाला वीडियो है। इसमें वे बूट्स खरीदते नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने अपनी पोस्ट के जरिए फैंस को अपनी आगामी फिल्म 'फोर्स 3' का इशारा किया। उन्होंने लिखा, "जैसे ही मैं डैलस पहुंचा, सबसे पहले मैं एक पुराने आर्मी स्टोर गया। 

वहां से मैंने एक जोड़ी बूट्स खरीदे, जिन्हें शायद मैं 'फोर्स 3' में इस्तेमाल करूंगा।" फैंस को अभिनेता की पोस्ट काफी पसंद आ रही है। वे ये कयास लगा रहे हैं कि फिल्म फोर्स 3 की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है, जिस वजह से अभिनेता फिल्म की तैयारियों में जुटे हुए हैं। 'फोर्स 3' एक आगामी हिंदी एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसे भव धूलिया निर्देशित कर रहे हैं। 

यह फिल्म 'फोर्स' फ्रेंचाइजी का रीबूट है, जिसमें जॉन अब्राहम एसीपी यशवर्धन के रूप में धमाकेदार एक्शन करते नजर आएंगे। हालांकि फिल्म को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि 2027 में फोर्स 3 को रिलीज किया जा सकता है। 'फोर्स' साल 2011 में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

इसके बाद साल 2016 में इसका सीक्वल रिलीज किया गया था और अब लंबे अंतराल के बाद फोर्स 3 वापसी कर रही है। हर्षवर्धन जल्द ही फिल्म 'सिला' में नजर आएंगे। इसमें अभिनेता के साथ अभिनेत्री सादिया खातिब नजर आएंगी। वहीं, करणवीर मेहरा विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन इसकी रिलीज को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Harshvardhan Rane

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD